15 MAYWEDNESDAY2024 1:57:14 PM
Bollywood Life

क्या जिया को भूल आगे बढ़े चुके हैं Sooraj Pancholi? बोले- '7 साल से रिश्ते में हूं'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 10 Sep, 2023 06:56 PM
क्या जिया को भूल आगे बढ़े चुके हैं Sooraj Pancholi? बोले- '7 साल से रिश्ते में हूं'

फिल्म हीरो से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले सूरज पंचोली अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में रहते हैं। साल 2013 में हुए जिया खान सुसाइड केस की वजह से सूरज खूब चर्चा में रहे। अब वो इस केस से रिहा हो गए हैं और एक हैप्पी रिलेशनशिप में हैं।  हाल ही में एक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि पिछले सात साल से वो रिश्ते में हैं और बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में भी पहली बार बात की है। 

सूरज पंचोली ने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

सूरज पंचोली का कहना है कि वो जल्दी शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जिया खान को भी याद किया। उन्होंने कहा,' मुझे लगता है कि जिया के साथ मेरा रिश्ता शायद सबसे कम समय के लिए था। उसके बाद मैं एक रिश्ते में हूं और अब लगभग सात साल हो गए हैं और यह खूबसूरत है। दुनिया में प्यार और केयर करने जैसी फीलिंग्स का कोई मेल नहीं है।'

PunjabKesari

कौन है सूरज पंचोली की गर्लफ्रेंड

सूरज ने ये भी बताया कि 10 साल उनकी जिंदगी का बहुत कठिन समय था। कोर्ट ट्रायल जैसे मुश्किल वक्त में लोगों ने उन्हें बहुत जज किया, उन्हें बुरा पार्टनर समझा। इस दौरान उनके करीबी लोगों ने उनका साथ दिया। उनमें से एक उनकी गर्लफ्रेंड भी थीं, जो उनके साथ खड़ी रहीं। खैर, सूरज ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं दी। उनका कहना है कि वह एक्ट्रेस नहीं हैं।

क्यों जिया खान केस में फंसे थे सूरज पंचोली

साल 2013 में जिया खान ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद सूरज पंचोली को जिया को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्ट्रेस की मां राबिया खान ने भी सूरज पर मर्डर का आरोप लगाया था। फिलहाल, इसी साल मई में उन्हें बरी कर दिया गया। 

PunjabKesari

Related News