26 APRFRIDAY2024 12:54:07 AM
zaika

घर पर बनाएं टेस्टी बर्फी (PICS)

  • Updated: 12 Sep, 2016 07:11 PM
घर पर बनाएं टेस्टी बर्फी (PICS)
खाना खाने के बाद कुछ मिठ्ठा खाने को दिल करता है। अगर बात बर्फी की हो तो बात कुछ और ही है। बर्फी को सभी लोग शौक से खाते है लेकिन अाप अपने घर में भी बर्फी बना सकते है। अाज हम अापको बर्फी बनाने की अासान सी रैसिपी बता रहे है। 
 
 
सामग्री
 
- 500 ग्राम खोआ
- 50 ग्राम चीनी 
- 3  टेबलस्पून घी
- 1/2 टीस्पून इलायची पाऊडर
- 40 ग्राम पिस्ता (ग्रर्निश के लिए)
 
विधि
 
 
1. एक कड़ाही लेकर उसमें खोआ अौर चीनी जालें। 
2. इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करके हल्की अांच पर रख दें। खोए को भूनकर सूखा लें। 
3. अब इसमें घी, इलायची पाऊडर डालें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाएं तो इसे अांच से उतार लें।
4. एक बेकिंग पैन में इस पेस्ट को निकाल लें और अच्छे से फैला दें। फिर इसे पिस्ता के साथ गार्निश करें। 
5. इसे 1-2 घंटे के लिए ठंड़ा होने के लिए रख दें। 
6. जब यह ठंडी हो जाएं तो इसे किसी भी शेप में काट लें और बाद में सर्व करें।
 

 

Related News