26 APRFRIDAY2024 11:33:53 AM
Nari

ये है पहाड़ों की रानी (Pics)

  • Updated: 02 Sep, 2016 01:35 PM
ये है पहाड़ों की रानी (Pics)

शादी के बाद कपल हनीमून मनाने के लिए कई जगहों पर जाने के बारे में सोचते है। कई लोग विदेश जाते है तो कई लोग भारत में ही हनीमून मनाने जाते है। आज हम आपको एक बहुत ही खूबसूरत जगह के बारे में बताएगें जोकि हनीमून मनाने के लिए बेस्ट डेस्टीनेशन है। हम बात कर रहे है दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु का प्रसिद्ध शहर ऊटी। ऊटी में नीलगिरी पर्वतों की श्रृंखलाएं देखने योग्य है इसलिए इसे हिल स्टेशन को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। इसके अलावा जब आप इसकी खूबसूरती के बारे और जानेंगें तो आप इस हिल स्टेशन पर बार-बार जाना चाहेगें।

 

1. नेचर लवर्स

यह हिल स्टेशन तमिलनाडु का एक खास शहर है जोकि अपनी खासियतों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली और चाय के बागान पर्यटकों  को आकर्षित करने के लिए काफी है।

 

2. नीलगिरि पर्वत

नीले पर्वतों की पर्वतमाला में बसा ऊटी हर साल कई पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर साल भर मौसम बहुत अच्छा रहता है। सर्दियों में यहां का मौसम बहुत ही सुहावना होता है क्योंकि इस समय तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे चला जाता है।

 

3. वनस्पति उद्यान

इस वनस्पति उद्यान की स्थापना सन 1847 में की गई थी। इसकी देखरेख बागवानी विभाग करता है। इसके अलावा यहां पर पेड़-पौधोें की 650 से ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलती है।

 

4. ऊटी झील में नौका विहार

अगर आपको मछली पकड़ने का शौक है तो आप ऊटी झील में  नौका विहार करने के साथ मछली पकड़ने का शौक भी पूरा कर सकते है। इसके अलावा यहां एक बगीचा और जेट्टी भी है। यहां हर साल कई पर्यटक आते है।

Related News