07 MAYTUESDAY2024 11:55:24 PM
Nari

तस्वीरों में देखें, दुनिया सबसे बड़ा शीशे का पुल

  • Updated: 08 Sep, 2016 02:08 PM
तस्वीरों में देखें, दुनिया सबसे बड़ा शीशे का पुल

एक जगह से दूसरे जगह तक जाने के लिए अक्सर कई पुलों से होकर गुजरना पड़ता है। आप भी गुजरे होंगे और आपने भी कई पुल देखें होंगे लेकिन आप हम आपको एक एेसे पुल के बारे में बताने जा रहे है जो सिर्फ शीशे से बना है। जी हां, हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे ऊंचे शीशे के पुल की। आइए जानें इस पुल के बारे में...

 

यह पुल चीन के हुनान प्रांत में स्थित है। करीब 1,410 फुट लंबा यह शीशे का पुल जमीन से 300 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इसके निर्माण में 34 लाख डॉलर का खर्च आया है। आम जनता के लिए इस पुल को 20 अगस्त को खोला गया। इस पुल को खोलने से पहले जून महीने में कई सारे सुरक्षा जांच किए गए। हर रोज लगभग 8 हजार लोगों को पुल देखने की अनुमति दी जाती है। शीशे के इस पुल पर सैल्फी लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। यहां आकर लोग जमकर मस्ती करते है। 

Related News