26 APRFRIDAY2024 3:56:19 PM
relationship

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है किस करना, जानिए कैसे?

  • Updated: 13 Feb, 2017 08:13 PM
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है किस करना, जानिए कैसे?

लाइफस्टाइलः 'किस' अपनी भावनाओं को इजहार करने का एक प्यारा सा तरीका है। हर किसी के लिए यह पल बहुत ही खास होता है। किस जहां एक तरह कपल्स में प्यार बढ़ाती है वहीं दूसरी ओर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको किस करने के अनगिनत फायदों के बारे में बताएंगे। 

1. खुशी का अहसास
किस करके आपको एक अलग ही खुशी महसूस होती है। इससे रिश्ते में विश्वास बढ़ता है। आप अपने पार्टनर पर निर्भर होने लगते है।

2. पार्टनर के करीब
पार्टनर के करीब आने के लिए किस बैस्ट तरीका है।किस करके आप अपने पार्टनर को प्यार का इजहार आसानी से सकते है। इससे प्यार हमेशा जवान रहता है।

3. दिल के लिए फायदेमंद
किस के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है जोकि दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे ब्लड प्रेशर कम करने और शरीर में रक्त संचार ठीक रखने में मदद मिलती है।

4. कैविटी को रखें दूर
दांतों के लिए किस बहुत फायदेमंद है। किस के दौरान मुंह में बनने वाली लार दांतों से कैविटी को दूर करती है। इससे अलावा मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होता है।

5. वजन
वजन कम करने के लिए किस बहुत लाभदायिक है। करीब 1 मिनट किस करने से 2 से 3 कैलोरी बर्न होती है।

6. तनाव को रखें दूर
किस के दौरान शरीर से एंडोर्फिन नामक हार्मोन्स निकलते है जिससे तनाव दूर होता है। एेसे में तनाव को दूर करने के लिए बैस्ट है किस।

Related News