26 APRFRIDAY2024 12:27:21 AM
Nari

ये हैं दुनिया के 8 सबसे ऊंचे बांध

  • Updated: 26 Dec, 2016 04:21 PM
ये हैं दुनिया के 8 सबसे ऊंचे बांध

ट्रैवलिंग:पानी के बिना इंसान का जीवन अधूरा है। इससे हमारी कई जरूरतें पूरी होती हैं। इसको आसानी से इस्तेमाल करने के लिए बांध,नदियां,तालाब बनाएं जाते हैं। हमारी सबसे बड़ी जरूरत बिजली का निर्माण भी पानी से होता है। दुनिया भर में न जाने कितने बांध होगे लेकिन आज हम विश्व के ऐसे बांधों की बात कर रहे हैं जो आकार में सबसे बड़े हैं। आइए जाने कौन से हैं ये डैम

1. Nurek dam, तजिकिस्तान
तजिकिस्तान की Vakhsh नदी पर बना यह बांध दुनिया में सबसे ऊंचा बांध है। इसका निर्माण 1961 में किया गया था और इसकी ऊंचाई 304 मीटर है।

2. Xiaowan dam,चीन
चीन का यह बांध 292 मीटर ऊंचा है। इसका बनाने में लगभग सात साल का समय लगा। चीन इस बांध से 4200 मेगावाट बिजली प्राप्त करता है। 

3. Enguri Dam, जॉर्जिया
जॉर्जिया के इस बांध की ऊंचाई 271.5 मीटर है। एंगुरी नदी पर बना यह डैम बहुत बड़ा है।

4. Vajont dam, इटली
इस बांध की ऊंचाई 261.6 मीटर है लेकिन आजकल इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता। 

5. Mauvoisin Dam, स्विट्जरलैंड
250 मीटर की ऊंचाई से बना यह बांध 1957 में बनकर पूरी तरह तैयार हुआ। इसके थोड़े सालों बाद इसकी इसे और बड़ा कर दिया गया। 

6. Laxiwa Dam, चीन
चीन की येलो नदी पर बना यह बांध 250 मीटर ऊंचा है। 

7.Grande Dixence dam, स्विट्ज़रलैंड
स्विट्ज़रलैंड के इस बांध की ऊंचाई 285 मीटर है। इस बांध से बनाई गई बिजली 40000 घरों को रोशन करती है। 

8.Tehri Dam, भारत
भारत का टिहरी बांध 260.5 मीटर ऊंचा है। बिजली,सिंचाई और पीने वाले पानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला यह डैम भागीरथी नदी पर बना है। 

Related News