08 MAYWEDNESDAY2024 1:19:44 AM
Nari

ये है दुनिया की सबसे मोटी महिला! (Pix)

  • Updated: 27 Oct, 2016 12:27 PM
ये है दुनिया की सबसे मोटी महिला! (Pix)

दुनिया में एेसे कई लोग हैं जो किसी न किसी अजीबोगरीब बीमारी का शिकार है। आज हम आपको एक एेसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसे दुनिया की सबसे मोटी महिला माना जाता है। मिस्र की रहने वाली महिला का वजन 500 किलोग्राम है इसी कारण इन्हें दुनिया की सबसे मोटी महिला कहा जाता है। 36 साल की इमान अहमद अब्दुलाती 25 साल से अलेक्जेंड्रिया स्थित अपने घर से बाहर नहीं निकली।


यह महिला अपने वजन के कारण हिलजुल भी नहीं सकती। खाना खाने, कपड़े बदलने और साफ-सफाई के लिए यह अपनी मां और बहन पर निर्भर है। जन्म से इस महिला का वजन 5 किलोग्राम था। डॉक्टरों ने उसे एलिफेंटाइसिस से पीड़ित पाया। डॉक्टरों ने बताया कि ग्रंथियों में गड़बड़ी के चलते उसके शरीर में जरूरत से अधिक पानी इक्ट्ठा हो जाता है। बचपन में इमान अपने हाथों के सहारे घूम लेती थी लेकिन 11 साल की उम्र में वो अपने भारी वजन के कारण खड़ी भी नहीं हो पाती थी। अब इमान अपने घर में पड़ी रहती है।

Related News