26 APRFRIDAY2024 3:59:33 AM
Nari

इन 4 घरेलू चीजों के बिना फीकी है आपकी खूबसूरती

  • Updated: 08 Jun, 2018 03:43 PM
इन 4 घरेलू चीजों के बिना फीकी है आपकी खूबसूरती

हर कोई खूबसूरत, बेदाग और गैरा चेहरा पाना चाहता है। अपनी इस ख्वाहिश को पुरा करने के लिए वह कई सारे कैमिक्ल युक्त ब्यूटी क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं। इससे चेहरे को फायदा पहुंचने की बजाय नुकसान होता है। एेसे में घरेलू चीजों का उपयोग करके ही चेहरे को सुंदर बनाया जा सकता है। आज आपको कुछ एेसी घेरलू चीजों के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बड़े फायदेमंद है। 

 

1. पिंपल्स से छुटकारा दिलाए हल्दी
गर्मियों के मौसम में चेहरे पर पिंपल्स या मुहांसे निकला आम बात है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें। सबसे पहले 1टेबलस्पून हल्दी लें। अब इसमें 3 बूंद गुलाब जल की मिलाकर पेस्ट बानाएं। इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट के लिए लगाएं। रोजाना एेसा करने से कुछ ही दिनों में मुहांसे दूर हो जाएंगे। मगर याद रहे इस प्रक्रिया को करने के बाद कम से कम 6 घंटे तक मेकअप ना लगाएं।   

 

2. डार्क सर्कल के लिए घी और नारियल तेल 
डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल और घी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसको आंखों के नीचे लगाने की बजाय इस पेस्ट को रगड़कर लगाएं। आप चाहे तो एलोवेरा जल भी लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

3. सॉफ्ट स्किन के लिए अनार 
अनार में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी पाए जाते हैं। अनार के जूस में अदर का रस, कढी पत्ते, शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कम से कम 15 मिनट के लिए चेहर पर लगाएं। रोजाना एेसा करने से स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। 

 

4. टैनिंग से राहत दिलाए पपीता
पपीते और शहद का मास्क सनटैन को दूर करके त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप पपीते के एक टुकड़े को मैश कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिक्चर को करीब 30 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। अब अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा को मॉइश्चराइज कर उसे मुलायम बनाता है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News