26 APRFRIDAY2024 4:19:21 AM
Nari

बालों को कंडीशनर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 चीजें

  • Updated: 04 May, 2018 02:57 PM
बालों को कंडीशनर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 चीजें

बालों को सिल्की और खूबसूरत बनाने के लिए हर कोई शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। आप इसके लिए बाजार से मंहगे-मंहगे कंडीशनर खरीदते होगें। क्या आप जानते हैं कि घरेलू तरीकों से भी अपने बालों को कंडीशनिंग करके सॉफ्ट और स्मूद बना सकते हैं? जी हां, आज हम आपको ऐसी चीजें बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप बालों को कंडीशनिंग कर सकते हैं। इससे बालों पर किसी तरह का साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा  और यह तरीका इतना मंहगा भी नहीं है।

1. दही
बालों को कंडीशनिंग करने के लिए दही बहुत ही कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने करने के लिए दही में नींबू के रस की कुछ बूंदे अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें। इससे बाल शाइन करने लगेगें और सिल्की हो जाएंगे।

2. मेथी के बीज
मेथी के बीज को भी हेयर कंडीशनर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रात को मेथी के बीज पानी में भिगो कर रख लें और सुबह इसे पानी से अलग करके पीस कर पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें और बाद में शैंपू से धो लें। इसके अलावा आप कुछ मेथी पाउडर दही में मिला कर बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।

3. दूध
बालों में शाइनिंग लाने के लिए दूध बहुत बढ़िया कंडीशनर है। शैंपू करने से पहले रूई के मदद से स्कैल्प और बालों पर दूध लगाएं। कुछ देर बाद इसे धो लें। इसके अलावा  दो भाग दूध को एक भाग पानी के साथ मिलाकर इसमें बालों को 15-20 मिनट रख कर कंडीशनर किए जा सकते हैं।

4. अंडा
इस उपाय को करने के लिए 1 अंडे में 1 नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं। इसकी महक कम करने के लिए इसमें कोई भी खुशबू वाला तेल मिलाएं। फिर इसे बालों पर लगाएं और जब यह सूख जाएं तो बालों को शैंपू से धोएं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News