27 APRSATURDAY2024 11:29:43 AM
Nari

पूजा घर में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसे की कमी !

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Mar, 2024 05:09 PM
पूजा घर में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसे की कमी !

वास्तु शास्त्र में पूजा घर से जुड़े नियमों के बारे मे भी बताया गया है। यह घर का सबसे पवित्र कोना होता है। ऐसे में यहां पर बताए हुए नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। इस शास्त्र की मानें तो पूजा घर में कुछ चीजें रखना शुभ माना जाता है। इन चीजों को यहां पर रखने से पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें पूजा रुम में रखना शुभ माना जाता है।

गंगाजल 

मान्यताओं के अनुसार, पूजा घर में चांदी या फिर पीपल के बर्तन में गंगाजल रखना बहुत शुभ माना जाता है।  ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। 

PunjabKesari

शंख 

घर मे यदि आप सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं तो शंख जरुर रखें। मंदिर में शंख रखने से पॉजिटिविटी आती है जिसका असर आर्थिक स्थिति पर भी होता है।

मोर पंख 

पूजा घर में मोरपंख रखना भी अच्छा माना जाता है। यह श्रीकृष्ण को प्रिय होता है ऐसे में यदि आप श्रीकृष्ण की कृपा पाना चाहते हैं तो मंदिर में मोर पंख जरुर रखें।

PunjabKesari

बांसुरी 

कई बार पूरी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी नहीं जाती ऐसे में अपने घर में बांसुरी रखें। माना जाता है कि बांसुरी घर में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके अलावा पूजा घर में बांसुरी रखने से मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है जिससे व्यक्ति को पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ता।

देवी-देवताओं की तस्वीर

मंदिर में देवी-देवताओं की मुस्कुराती हुई तस्वीर भी रखना शुभ मानी जाती है। इसे मंदिर में रखने से पॉजिटिविटी आती है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कभी देवी-देवताों की उग्र रुप वाली तस्वीर न रखें।  

शालिग्राम 

यह भगवान विष्णु का रुप माना जाता है। इसे मंदिर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मंदिर में शालीग्राम रखने से व्यक्ति के पास पैसों की कमी नहीं होती और उसका जीवन खुशियों से भरा हुआ रहता है। 

PunjabKesari

Related News