घूमने का प्लान बनाते ही आप उस जगहें के होटलें या रिसोर्ट के बारे में भी पता करते है। आज हम आपको ऐसे ही एक खूबसूरत होटल के बारे में बताने जा रहें है अपनी खासियत के लिए मशहूर है। फ्रांस में बने इस खूबसूरत होटल को बोर्डेक्स और सेंट एमेलियोन के जंगलों में बनाया गया है। आइए जानते हा इस होटल के बारे में कुछ और बातें।
बुलबुले आकार के इस होटल से आप पूरे जंगल का मजा ले सकते है। आउटडोर कैम्पेनिंग के दौरान लोग इस होटल में रोमांच के साथ रोमांस का मजा भी ले रहें है। इन इकोफ्रेंडली होटल्स को लोकल वाइन का नाम दिया गया है। जंगलों के अगल-अगल लोकेंशन में बने इन छोटे-छोटे होटलो में आप भी अपनी छुट्टियां आराम से बिता सकते है।
सफेद वुडन फ्लोर पर बने इस होटल में सभी जरूरतों और सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इसके अलावा बर्फबारी के लिए भी इसे पूरी तरह तैयार किया गया है। आप इसके अंदर से ही खूबसूरत बर्फबारी की मजा ले सकते है।
इस होटल में फुल साइज बैड, शॉवर, टॉयलेट, हीटिंग, बिजली और कुछ बबल्स में जकूजी की भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा यहां पर ट्रांसपैरेंट और सेमी ट्रांसपैरेंट टेंट को चूज कर सकते है। यहां पर आपके खाने और बाकी सभी चीजों के आर्डर को आपके टेंट तक पहुंचा दिया जाता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंट करने के लिए यह जगहें सबसे बेस्ट है।
फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP