26 APRFRIDAY2024 4:08:29 AM
Nari

ब्रिटेन की शाही शादी में इन फूलों से होगी डैकोरेशन, डायना से है खास कनैक्शन

  • Updated: 03 Apr, 2018 12:52 PM
ब्रिटेन की शाही शादी में इन फूलों से होगी डैकोरेशन, डायना से है खास कनैक्शन

ब्रिटेन में राजसी शादी का तैयारियां खूब जोरो-शोरों से चल रही हैं। ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के प्रिंस हैरी और उनकी मंगेतर मेगन मार्कल 19 मई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शाही परिवार में होने वाली इस शादी से जुड़ी हर चीज में रॉयल झलक देखने को मिलेगी। सेंट जॉज चैपल में होने वाली इस शादी में सजावट भी खास तरह की होने वाली है। इस दौरान सेंट जॉज चैपल के हर कोने को सफेद गार्डन रोजेस, पेओनी और फॉक्सग्लव्स फूलों से सजाया जाने वाला है। 

PunjabKesari
इस सजावट की जिम्मेदारी लंदन की फ्लोरिस्ट Philippa Craddock को दी गई है। वह जॉर्ज चैपल और सेंट जॉर्ज हॉल की इस खूबसूरत फूलों से सजावट करेंगी। इस डैकोरेशन के लिए सफेद गार्डन रोजेस और पेओनी के फूलों को चुना गया है। जो क्राउन एस्टेट और विंडसर ग्रेट पार्क सहित स्थानीय बगीचों में उगाए गए हैं। वहीं इस फूलों को इस सजावट के लिए चुनने के पीछे कारण है कि प्रिंस हैरी की मां प्रिंसेस डायना को  सफेद गार्डन रोजेस पसंद थे जबकि मार्केल के पसंदीदा फूल पेओनी है। 

PunjabKesari
इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि वेडिंग केक को भी लेमन और एल्डर फ्लॉवर के साथ सजाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि बाद में इन फूलों को चैरिटी के लिए दे दिया जाएगा। 

 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News