26 APRFRIDAY2024 5:24:11 AM
Nari

न्यू लुक में सामने आईं सोनम, कुछ एेसा था उनका अंदाज

  • Updated: 18 Jan, 2017 01:45 PM
न्यू लुक में सामने आईं सोनम, कुछ एेसा था उनका अंदाज

फैशनः बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर हमेशा ही अलग अंदाज में दिखाई देती हैं। वह हमेशा से ही कुछ यूनिक पहनकर लोगों के सामने आई हैं फिर वो एयरपोर्ट लुक हो या अवार्ड नाइट। उनके इसी अंदाज के कारण कई लड़कियां उनके स्टाइल पर फिदा हैं। हाल में ही सोनम को राल्फ और रुस्सो डिजाइनर द्वारा डिजाइन किए आउटफिट में देखा गया, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। 

सोनम ने हाई नेक शीर आऊटफिट हैवी घेरे वाली स्कर्ट के साथ पहना था। उनका गाऊन बहुत ही खूबसूरत था। गाऊन पर ऑटम लीव्स डिजाइन बना हुआ था। अपने आऊटफिट के साथ सोनम ने गाऊन जैसे प्रिंड का साटन ओवरकोट वियर किया था। ऑटम प्रिंट के कारण उनका आऊटफिट यूनिक लग रहा था। 

अपने आऊटफिट के साथ सोनम ने लीफ हैंडल वाला बॉक्स क्लच कैरी किया था, जोकि उनकी ड्रैस के साथ काफी जंच रहा था। इसकी के साथ सोनम ने स्मोकी आई मेकअप किया हुआ था और पिंक लिपस्टिक लगाई हुई थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने हल्की पोनीटेल बनाई हुई थी। ऑल ओवर देखा जाए तो सोनम अपने आऊटफिट में बहुत ही स्टाइलिश लग रही थी।आपको बता दें कि इससे पहले सोनम कपूर को  'Jio Filmfare Awards' में देखा गया, जहां उन्होंने वाइट कलर का गाउन वियर किया था। 

Related News