27 APRSATURDAY2024 5:06:06 AM
Jalandhar

सस्पैंड असिस्टैंट मैनेजर 100 ग्राम हैरोइन सहित काबू

  • Edited By swetha,
  • Updated: 11 Dec, 2018 08:35 AM
सस्पैंड असिस्टैंट मैनेजर 100 ग्राम हैरोइन सहित काबू

जालंधर(स.ह.): स्पैशल ऑप्रेशन यूनिट ने 100 ग्राम हैरोइन के साथ तस्कर को काबू किया है। आरोपी अंबाला कैंट के पूजा विहार का रहने वाला तेज प्रताप सिंह है। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूनिट इंचार्ज नवदीप सिंह ने बताया कि सब-इंस्पैक्टर राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में हैरोइन का एक कंसाइनमैंट आने वाला है जिसको लेकर उन्होंने ट्रैप लगा लिया।

इस दौरान ऑप्रेशन यूनिट की टीम के साथ थाना-8 की पुलिस भी शामिल थी। उक्त आरोपी पैदल चलकर आ रहा था, जोकि पुलिस की नाकाबंदी को देखकर अचानक सड़क के किनारे पेशाब करने लगा। संदेह होने पर पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जैकेट में से 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह चंडीगढ़ के पंजाब नैशनल बैंक में असिस्टैंट मैनेजर के तौर पर काम करता था, मगर नोटबंदी के दौरान ए.टी.एम. से 6.50 लाख कैश कम निकलने के कारण उस पर धारा-409 के तहत केस दर्ज हुआ था जिसके बाद उसे सस्पैंड कर दिया गया था। उसके बाद वह जेल चला गया जहां उसका नाइजीरियन स्टूडैंट के साथ संपर्क हुआ, जोकि दिल्ली में हैरोइन तस्करी करता था। जेल के अंदर ङ्क्षलक बनने के बाद उसने हैरोइन तस्करी का काम शुरू किया। वह 3 महीने पहले जमानत पर आया है। 

दिल्ली में चल रही हैं कैमिकल हैरोइन बनाने की फैक्टरियां 
आरोपी दिल्ली से कंसाइनमैंट उठाकर जालंधर सप्लाई करने के लिए आया था। उसने बताया कि दिल्ली में जहां से उसने हैरोइन ली है, वहां पर मिलावटी हैरोइन मिलती है जिसमें कैमिकल मिलाकर हैरोइन बनाई जा रही है, न कि अफीम के मार्फत। उसने बताया कि दिल्ली में कैमिकल हैरोइन बनाने का काम भी जोरों पर चल रहा है। सब-इंस्पैक्टर राकेश कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। 

Related News