26 APRFRIDAY2024 6:28:03 AM
Nari

संतरे में भी हैं सेहत और खूबसूरती के कई राज

  • Updated: 03 Jan, 2017 04:55 PM
संतरे में भी हैं सेहत और खूबसूरती के कई राज

सेहत: संतरा एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय फल है। संतरे में विटामिन ए, बी, सी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और ग्लूकोज़ भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसके अलावा यह शरीर को दुरूस्त बनाएं रखने में मदद करता है।

 

जानिए इसके अनेकों फायदे


1. मोटापे को नियंत्रण रखें

संतरे का नियमित रूप से सेवन करने पर आप अपने मोटापे को नियंत्रण में रख सकते हैं।

2. भूख बढ़ाए

यह भूख ना लगने की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए संतरे और अनार के रस में काली मिर्च और सैंधा नमक मिला लें और इसके रस का सेवन रोजाना नियमित रूप से करें।

3. बदहजमी दूर करें

150 ग्राम संतरे के रस में स्वादनुसार काला नमक और अदरक का रस मिला लें। इसका सेवन करने से आप बदहजमी से निजात पा सकते हैं।

4. बालों में चमक 

बालों को चमकदार बनाने में संतरा बड़ा कारगार है। इसके ताजे फूल को पीसकर उसका रस सिर में लगाने से बालों की चमक बढ़ती है।

5. खून की कमी करें दूर 

रोजाना संतरे के जूस का सेवन करने से यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

6. आंखों की रोशनी करें तेज

इसके जूस में स्वादनुसार काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

7. त्वचा में निखार

संतरे के अलावा इसका छिलका भी बड़ा फायदेमंद है। इसके ताजे छिलकों को चेहरे पर रगड़ने से त्वचा पर निखार आता है।

8. स्वस्थ दांत

संतरे का सेवन करने से दांत मजबूत और स्वस्थ बने रहते है। इसके अलावा यह मसूडों से जुडे रोगों को भी दूर करता है।

Related News