26 APRFRIDAY2024 6:44:06 AM
Nari

बिना रिमूवर के इन 5 तरीकों से हटाएं नेलपॉलिश

  • Edited By Eva,
  • Updated: 07 Apr, 2017 03:11 PM
बिना रिमूवर के इन 5 तरीकों से हटाएं नेलपॉलिश

घरेलू तरीकों से साफ करें नेलपॉलिश :  लड़कियां अपने हाथों को सुंदर लुक देने के लिए अक्सर नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं। नेल पेंट लगाने से हाथों का लुक बदल जाता है लेकिन जब आप इसे हटाने की सोचती हैं तब आपको जरूरत पड़ती है नेल रिमूवर की और उस समय क्या होता है कि आपका नेल रिमूवर भी खत्म हो जाता है। ऐसे में फिर आप सोचती है कि बिना नेल रिमूवर के नेल पेंट को कैसे हटाया जाए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से अपने नाखूनों पर लगी नेल पॉलिश को हटा सकती हैं।

 

1. अल्कोहल

अल्कोहल की मदद आप नेल पॉलिश को बड़ी आसानी से हटा सकती हैं। कॉटन बॉल को लेकर अल्कोहल में डुबा लें और उसे धीरे-धीरे नाखून पर रगड़ें। 

 

2. नेल पॉलिश

अगर आपके पास नेल रिमूवर नहीं है तो आप किसी दूसरे नेल पॉलिश को पुराने नेल पॉलिश पर लगाकर तुरंत पोछ लें। ऐसा करने से पुराना पॉलिश उतर जाएगा।

 

3. सिरका

सिरके की मदद से भी आप नेल पॉलिश उतार सकती हैं। इसे भी कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर लगाएं और उसे धीरे-धीरे नाखून पर रगड़ें। 

 

4. टूथपेस्ट

टूथपेस्ट नेल पेंट को हटाने में एक बहुत कारगर उपाय है। थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर नाखूनों पर लगा लें। अब इसे कॉटन की मदद से धीरे-धीर रगड़ें। कुछ ही देर में नाखून साफ हो जाएंगे।

 

5. गर्म पानी

नेल पॉलिश छुड़ाने का ये सबसे आसान और कारगार तरीका है। एक कटोरी में गर्म पानी ले लें और अपने नाखूनों को 10 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें। उसके बाद कॉटन से मल लें।

Related News