26 APRFRIDAY2024 6:43:27 AM
Nari

Hair color लगाते समय जान लें जरूरी बातें, आएगा बढ़िया इफैक्ट

  • Updated: 17 Oct, 2017 12:11 PM
Hair color लगाते समय जान लें जरूरी बातें, आएगा बढ़िया इफैक्ट

हेयर कलर टिप्स : बालों को काला करने के लिए लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। आजकल तो लोग बालों का रंग बदलने और हाइलाइट करने के लिए भी हेयर कलर लगाते हैं। कुछ लोगों को इसके बारे में सही जानकारी न होने के कारण इसका सही रिजल्ट नहीं मिल पाता। जिस वजह से कलर या तो बालों पर सही तरीके से चढ़ नहीं पाता या फिर बहुत जल्दी उतर जाता है। आप भी हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें जरूरी बातें। 

 

हेयर डाई लगाने सम्बन्धी सावधानी 
 
1. बालों पर कलर करने के लिए कंडीशनर और किसी भी तरह को कोई केमिकल इस्तेमाल न करें। इससे हेयर कलर का रंग अच्छे से नहीं चढ़ेगा। 

2. बालों पर मेंहदी या हिना लगी हो तो भी कलर का रंग बढ़िया इफैक्ट नहीं देगा। हेयर कलर लगाने से पहले मेंहदी का रंग उतार लें। इसके लिए पानी में सिरका डालकर बाल धोएं। 

3. कई बार हेयर कलर का रंग आई ब्रो या आई लैशेज पर लग सकता है। इसस इनके बाल सफेद होने का डर रहता है। हेयर कलर लगाने से पहले इन पर वैस्लीन लगा लें। इससे कलर आईलैशेज और आई ब्रो पर नही चढ़ेगा। 

4. हेयर कलर को मिक्स करने के तुरंत बाद इसे बालों पर लगा लें। ज्यादा देर इसे रखने के बाद इसका असर कम हो जाता है। 

5. कभी भी दो तरह की कंपनी के कलर एक साथ मिक्स करके नहीं लगाने चाहिए। इससे इंफैक्शन होने का डर रहता है। 

 

 

नारी से जुड़े और आर्टिकल पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Nari App 

Related News