08 MAYWEDNESDAY2024 1:08:12 AM
Nari

संबंध बनाते समय पार्टनर को दिलाएं इन बातों का अहसास!

  • Updated: 04 Apr, 2017 12:45 PM
संबंध बनाते समय पार्टनर को दिलाएं इन बातों का अहसास!

पंजाब केसरी(रिश्ते-नाते): हर रिलेशनशिप में उताव-चड़ाव आते रहते हैं। अधिकतर कपल्स को अपनी प्राइवेट लाइफ में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सैक्स के बारे में अधिकतर लोग खुलकर बात नहीं करते। वहीं, अगर लोग इस बात पर खुलकर बात करें तो कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज हम आपको कुछ बैडरूम सिचुएशन के बारे में बताएंगे कि कैसे इन्हें हैंडल कर किया जा सकता है। 


1. अधिकतर कपल्स संबंध बनाते समय तनाव में रहते हैं। अपने पार्टनर के साथ इसके बारे में बात करने से न कतराएं बल्कि खुलकर बात करें। इससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा।

2. शादी के बाद कई कपल्स संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं। एेसे में उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाती। अगर आप भी इस सिचुएशन से गुजर रहे है तो छोटे-छोटे अवसर को हाथ से जाने न दें। इसके अलावा संबंध बनाने से पहले फैमिली के बारे में बात न करें। 

3. संबंध को सबसे बड़ी समस्या यह देखने को मिलती है कि लोग इसके बारे में अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात नहीं करते। अपने पार्टनर को बताएं कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। इससे रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। 

4. सारा दिन ऑफिस में काम करके लोग थक जाते हैं जिससे रात को वह सिर्फ सोना पसंद करते है। वहीं, कई बार उनका मन अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताने को करता है लेकिन थके होने के कारण वह एेसा कर नहीं पाते। एेसे में अपने पार्टनर को प्यार से हग करें और प्यार के कुछ पल बिताएं। 

5. जब भी आप अपने पार्टनर के साथ होते हैं तो ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताएं। कुछ लोग पार्टनर के सामने भी फोन पर लगे रहते हैं जिससे की उनमें दूरियां आने लगती है। 

Related News