26 APRFRIDAY2024 6:14:31 AM
Nari

इन यूनिक तरीकों से सजाएं Birdcage, घर भी लगेगा सुदंर

  • Updated: 09 Apr, 2018 01:36 PM
इन यूनिक तरीकों से सजाएं Birdcage, घर भी लगेगा सुदंर

घर तभी खूबसूरत लगता है, जब उसे खास तरीके से सजाया हो। आजकल यूनिक तरीके से घर सजाने के लिए लोग तरह-तरह तरीके इस्तेमाल करते हैं, उसी में से एक है बर्डकेज से सजावट। आज के समय में घर सजाने के लिए बर्डकेज लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। बेशक लोग उसमें बर्ड्स को न रखें लेकिन इससे घर की सजावट जरूर करते हैं। लोग इनमें बर्ड्स न रखकर इसे घर सजावट के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए जानते है आप किस तरह बर्डकेज को अपने घर की डैकोरेशन का खास हिस्सा बना सकते हैं।
 

1. फूलों से करें सजावट
फूलों से सजे बर्डकेज आपके घर को आकर्षक दिखने में मदद करते हैं। आप इसे अंदर से ही नहीं बल्कि, बाहर से फूलों से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सजाने के लिए इसके चारों तरफ माला भी लपेट सकते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

2. कैंडल्स का इस्तेमाल
आप अपने बर्डकेज को घर के किसी कोने में रखकर उसमें कैंडल्स भी लगा सकती हैं। किसी पार्टी के लिए आप इसमें कैंडल्स लगाकर इसे लैन्टर्स की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

PunjabKesari

3. टेबल डैकोरेशन
आप बर्डकेज से अपनी ड्राइंग रूम की खूबसूरती भी बढ़ा सकती है। अपनी बर्डकेज को टेबल की सजावट के लिए इस्तेमाल करें। बर्डकेज से घर की सजावट करने के लिए यह आइडिया सबसे अलग है।

PunjabKesari

4. मिनी गार्डन
आप अपने बर्डकेज में छोटा-सा गार्डन बनाकर उसे बाहर या अंदर लगा सकते हैं। आप इसे अंदर एक गमला या छोटे-छोटे सक्युलेंट्स पौधे लगाकर टांग दें। यह हैंगिग बर्डकेज गार्डन आपकी घर की शोभा को दोगुणा कर देगा।

PunjabKesari

5. मौसमी चीजें
आप इसे मौसम या फेस्टीवल के हिसाब से भी डैकोरेट कर सकती हैं। आप इसके अंदर हर महीने एक नई चीज रखकर अपने घर को अलग-अलग थीम्स से सजा सकती हैं।

PunjabKesari

6. फोटो से करें सजावट
आप बर्डकेज का इस्तेमाल फोटो फ्रेम की तरह कर सकते हैं। बर्डकेज में अपीन फोटो लगाकर उसे दीवार या टेबल पर लगा दें।

PunjabKesari
PunjabKesari

7. वॉल डैकोरेशन
आप अपने बर्डकेज से वॉल डैकोरेशन भी कर सकती हैं। इसे आप हैंगिग बर्डकेड या किसी ओर तरह से वॉल पर लगाकर आप घर की रौनक बढ़ा सकते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News