11 MAYSATURDAY2024 2:51:57 AM
Nari

Oscars 2018: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार शशि कपूर और श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि

  • Updated: 05 Mar, 2018 12:52 PM
Oscars 2018: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार शशि कपूर और श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि

ऑस्कर अकादमी अवॉर्ड एक ऐसा सम्मान है, जिसे अमेरिकन अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा फिल्म इंडसट्री में डायरेक्टर्स, एक्टर्स और लेखकों को पहचान देवे के लिए प्रदान किया जाता है, जिसे हर साल आयोजित किया जाता है।  


हाल ही में हॉलीवुड में 90वें एकेडमी पुरस्कार समारोह का आयोजन रखा गया, जिसमें हॉलीवुड के सितारों को देखा गया है। इस बीच मेमोरियम सेक्शन में बॉलीवुड के एक्टर शशि कपूर और एक्ट्रैस श्रीदेवी को भी याद किया गया है।
PunjabKesari

शशि कपूर भारत के उन अभिनेताओं में से रहे हैं जिन्होंने हॉलीवुड में अपना सिक्का चलाया है। इसी वजह से उनकी याद में उन्हें ट्रिब्यूट दी गई। वहीं हाल ही दुनिया से विदा लेने वाली बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी को भी ट्रिब्यूट दिया गया है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News