26 APRFRIDAY2024 2:29:58 AM
Nari

एक एेसी सड़क जो दिन में 2 घंटे ही आती है नजर!

  • Updated: 27 Feb, 2017 04:51 PM
एक एेसी सड़क जो दिन में 2 घंटे ही आती है नजर!

ट्रैवलिंगः  दुनिया में एेसी कई हैरत अंगेज चीजें हैं जिन्हें देखकर भी हमें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता। एक एेसी ही अनोखी सड़क की हम बात कर रहे हैं जिसके चारों ओर पानी ही पानी है। जो सिर्फ एक दिन में 2 घंटे के लिए ही नजर आती है। बाकी सारा दिन पानी के बीच ही डूबी रहती है। यह अजीबोगरीब सड़क फ्रांस में हैं और यह सड़क मेनलैंड को नोइरमौटीयर आइलैंड से जोड़ती है। यह सड़क 4.5 किमी लंबी है। इस सड़क को पैसेज डू गोइस भी कहा जाता है, जिसका मतलब जूते गीले करते हुए सड़क पार करना है। इस सड़क को पहली बार 1701 में मैप के जरिए देखा गया था। इस सड़क को पार करना बेहद खतरनाक माना जाता है।

 

1. दिन में 2 बार एक या दो घंटे तक सड़क साफ रहने के बाद अचानक दोनों किनारों से पानी अाना शुरू होता है और देखते ही देखते यह समुद्र से ढक जाती है। 
2. किसी समय यहां सिर्फ बोट से ही लोगों का आना-जाना होता था। इसके बाद पक्की सड़क बनाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1840 में यहां कारों और घोड़ों के जरिए लोगों ने आना-जाना शुरू किया।
3. कहा जाता है कि इसकी गहराई 1.3 से 4 मीटर तक भी हो जाती है और कई लोग हादसे का शिकार भी हो जाते है। 
4. साल 1986 के बाद से यहां अनोखी रेस आयोजित की जाती है।
5. साल 1999 में इस अनोखी सड़क का इस्तेमाल 'टूर डि फ्रांस' (फ्रांस की चर्चित बाइसाइकिल रेस) के लिए भी किया गया था।
 

Related News