26 APRFRIDAY2024 12:02:37 PM
Nari

योग से पहले वार्मअप होने के लिए बहुत जरूरी है ये 4 आसन

  • Updated: 06 Jun, 2018 04:41 PM
योग से पहले वार्मअप होने के लिए बहुत जरूरी है ये 4 आसन

स्वस्थ और फिट रहने के लिए लोग जिम, जॉगिंग और योगा करते हैं। योग से शरीर की कई बीमारियों का नाश होता है। यह शारीरिक और मानसिक क्रियाओं को स्वस्थ बनाए रखने के साथ आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। मगर जिस तरह एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करना बहुत जरूरी होता है। उसी तरह योगा करने से पहले कुछ आसन करना भी आवश्यक होता है। क्योंकि वार्मअप की तरह इन आसन करने से आपको योगा करते समय कोई हानि नहीं होती साथ ही इससे रक्त का संचार भी सही से होता है।  आज हम आपको योगा से पहले किए जाने वाले कुछ सूक्ष्म आसन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप योगा का पूरा फायदा ले सकते हैं। आप सूक्ष्म आसन को कई तरह से कर सकते हैं लेकिन हम आपको इसे करने के कुछ आसन तरीके बताएंगे।

 
सूक्ष्म आसन को करने से पहले फॉलो करे ये स्टेप्स
1. इन आसन को करते समय पैरों को सीधा करके ही बैठें।
2. हाथों और कोहनियो को सीधा करके पैरों के ऊपर और समांतर रखे। इसके साथ ही कंधों को भी ऊंचा रखें।
3. गर्दन, पीठ और हाथों को सीधा रखें।
4. यह आसन करने से पहले आंखें बंद करके शरीर को रिलैक्स करें।
5. कलाई वाले आसन करते समय मुट्ठी को कसकर बांधे।

 
Yoga to Correct Posture Alignment and Hunched Back

Yoga to Correct Posture Alignment and Hunched Back

Posted by Health+ on Saturday, May 19, 2018

1. कलाई मोड़ना (मणिबंध नमन)
इस विधि को मणिबंध नमन कहते है। मणिबंध का मतलब होता है कलाई। इसके करने के लिए सबसे पहले बैठ जाएं और फिर हाथों को कंधे की ऊंचाई में रखते हुए मुष्टिका बंधन या मुट्ठी बंद करे। इसके बाद पांचो उंगुलियों को मिलाकर हथेलियों को बंद कर ले। अब पूरे हाथ को जोर से दबाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार करें।

PunjabKesari

2. कलाई घुमाना (मणिबंध चक्र)
इसे करने के लिए सबसे पहले बैठ जाएं और दोनों पैरों को सामने की तरफ कर लें। इसके बाद दोनों हाथों को कंधो की सीध में पैरों के समांतर सीधे रखे। इस बात का ध्यान रखें कि मुट्ठिया कसी हुई होनी चाहिए। इसके बाद मुट्ठियो को वृताकार दिशा में घुमाएं। इसके बाद कलाई को विपरीत दिशा में घुमाएं। इसे कम से कम 10-20 बार करें।

PunjabKesari

3. मुट्ठिया कसकर बांधना (मुष्ठीका बंधन)
इस सूक्ष्म आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को सीधा रखिए और उंगुलियों को भी सीधा करें। इसके बाद सांस लेते हुए अपने अंगूठे को अंदर रखकर मुट्ठी बंद कर लें। ऐसा करने से आपके फेफड़े प्रभावित होतें है और उन तक ऑक्सीजन पहुंचती है। कोई भी योग करने से पहले इस आसन को कम से कम 10 बार दोहराएं। आप चाहे तो धीरे-धीरे इसकी संख्या को बढ़ा भी सकते हैं।

PunjabKesari

4. कंधों को घूमना (द्विस्कन्ध चक्र)
इस आसन को करने के लिए भी सबसे पहले आप बैठ जाएं और हाथों को मोड़कर कंधों को छुए। अब कोहनियों को वृताकार दिशा में घुमाएं। कुछ देर बाद इसे विपरीत दिशा में घुमाएं। दोनों दिशाओं में कोहनियों को कम से कम 10-10 बार घुमाएं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News