26 APRFRIDAY2024 4:22:25 AM
Nari

ये फर्क करते हैं अरेंज और लव मैरिज को एक-दूसरे से अलग

  • Updated: 18 Aug, 2017 03:27 PM
ये फर्क करते हैं अरेंज और लव मैरिज को एक-दूसरे से अलग

ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद ही इंसान को जिंदगी जीने की नई राह मिलती है। इससे पति-पत्नी दोनों को परिवार की जिंम्मेदारियों का अहसास होना शुरू होता है। उन्हें जिंदगी जीने के नए नियम सीखने को मिलते हैं। वैसे अब जमाना बदल गया है। पहले जहां लड़का और लड़की परिवार की मर्जी से शादी करते थे अब वह अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं। परिवार की मर्जी से चुनी गई लड़की से शादी यानि अरेंज मैरिज और अपनी इच्छा से जीवनसाथी ढूंढना यानि लव मैरिज में बहुत फर्क है। आइए जाने इन दोनों के बीच क्या है फर्क। 

अरेंज मैरिज
इसमें परिवार लड़का या लड़की के लिए खुद जीवनसाथी का चुनाव करते हैं। इस तरह की शादियों में ज्यादातर लड़का-लड़की एक-दूसरे से अनजान होते हैं। शादी के बाद ही उनमें प्यार होता है और फिर जिंदगी भर के लिए वह एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिताते हैं। इसमें लड़का और लड़की दोनों के परिवार वालों के बीच का रिश्ता भी बहुत मजबूत हो जाता है। अरेंज मैरिज को लव मैरिज के मुकाबले ज्यादा सफल माना जाता है। 

लव मैरिज
इस शादी में लड़का-लड़की एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन यह तो एक-दूसरे को पसंद करते हैं। कई बार परिवार वाले इस शादी से खुश नही होते। लड़की को नए और अजनबी परिवार के साथ रहने और समझने में दिक्कतें आने लगती हैं। इन शादी की खास बात यह होती है कि लड़का-लड़की में आपसी समझ मिलती है। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन दोनों के परिवार वालों के बीच मेलजोल कम ही होता है। 

ऐसा नहीं कहा जा सकता है अरेंज मैरिज और लव मैरिज में से कौन सी शादी बेहतर है। शादी कोई भी हो बस लोगों का समझदार होना और सोच का अच्छा होना बहुत जरूरी है। 
 

Related News