16 APRTUESDAY2024 12:49:14 PM
Nari

बच्चों को सिखाएं करना खुद की सुरक्षा

  • Updated: 02 Mar, 2017 05:54 PM
बच्चों को सिखाएं करना खुद की सुरक्षा

छात्रों के लिए अच्छी आदतें :  हर मां-बाप चाहते है कि उनका बच्चा सुरक्षित रहे। इसके लिए मां-बाप अपने बच्चों को हर अच्छी-बुरी बातों के बारे में समझाते हैं। लेकिन बच्चे बहुत मासूम होते हैं, उन्हें अच्छी-बुरी बातों का पता नहीं होता। वह हर किसी से पास बहुत जल्दी चले जाते हैं और इसी बात का अजनबी फायदा उठाते हैं। इसलिए बेहतर यही कि आप पहले से ही अपने बच्चों को अचनबियों के बारें बता दें। ताकि आपका बच्चा हर पल सुरक्षित रह सके। 

 

1. अनजानी जगह ना जाए

बच्चों को ये बात जरूर बताएं कि उनके लिए जंगल, पार्किंग स्थल या अंधेरी गली ऐसी जगहें सुरक्षित नहीं है। इसलिए ऐसी जगहें अकेले कभी ना जाए। अगर जाना जरूरी है तो हमेशा एक बड़े व्यक्ति को लेकर जाएं।

 

2. घर पर सुरक्षा

अगर आप अपने बच्चे को अकेला घर पर छोड़ कर जा रहे हैं तो उसे यह बात जरूर बताएं कि बिना जान-पहचान के किसी को घर के अंदर ना आने दें। 

 

3. दोस्तों के साथ खेलें

जब भी आपका बच्चा बाहर खेलन जा रहा हो तो उसे अपने दोस्तों के साथ ही रहने को कहे। उसे समझाए कि यहां-वहा जाने की जरूरत नहीं है। खेलकर सीधा घर पर आएं। 

 

4. अजनबी की पहचान 

बच्चों को बताएं कि अगर उन्हें कोई अंकल या आंटी खिलौनें देकर अपने पास बुलाने की कोशिश करता हैं तो उनके पास नहीं ना जाए। 

 

5. जानकारी जरूर दें

उन्हें बताएं कि अगर वे गलती से कही किसी मुश्किल में फस जाएं तो वहां से कैसे बाहर आना है। इसके अलावा बच्चों को सभी जगहों की जानकारी भी जरूर दें। जैस- पुलिस स्टैशन या फिर किसी पहचान वाले का घर। 


 

Related News