26 APRFRIDAY2024 8:52:25 PM
health

स्वास्थ्य गुणों से भरपूर हैं चिया के बीज

  • Updated: 17 Oct, 2017 06:26 PM
स्वास्थ्य गुणों से भरपूर हैं चिया के बीज

चिया सीड काे हम तुलसी के बीज भी कहते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 वसा प्रचुर मात्रा में होता है, जाे हमारी मेटाबॉलिज्‍म प्रणाली को बढिय़ा बनाने, भूख को शांत करने तथा फैट बर्न करने वाले बड़े हार्मोन ग्लूकाजोन को बढ़ाने में सहायक होते हैं। यह शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। आप इसे भिगाेकर दही, सलाद या अन्‍य तरीके से भी खा सकते है। अाज हम अापकाे इसके फायदे बताने जा रहे हैं।

जानिए इसके फायदेः-

- सूजन पर कंट्राेल
इन बीजों के नियमित सेवन से इनफ्लामेशन यानी सूजन पर नियंत्रण में सहायता मिलती है। यह सूजन शरीर का क्षरण करने वाले कई रोगों का कारक है।

- मोटापा घटाना
वजन कम करने के लिए तुलसी प्रजाति के बीज बहुत सहायक होते हैं, क्योंकि यह आपकी भूख को दबाते हैं। 

- कोलेस्ट्रॉल पर कंट्राेल
ये ओमेगा-3 ऑयल के सबसे बड़े स्रोत हैं। यह ऑयल हृदय तथा कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्याअाें के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

- हृदय रोग तथा कैंसर का बचाव
इन बीजों में एंटी ऑक्सीडैंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में से फ्री रैडीकल्स को बाहर निकालने में बहुत सहायक होते हैं। फ्री रैडीकल्स का सीधा संबंध हृदय रोग तथा कैंसर से है।

- तंत्रिका तंत्र को मजबूत करना
ये बीज वनस्पति आधारित प्रोटीन के बहुत बढिय़ा स्त्राेत हैं। ओमेगा-3 वसीय अम्ल मस्तिष्क कोशिकाओं और तन्त्रिकीय तन्त्र को मजबूत कर अल्जीमर्स और पागलपन जैसे रोगो से बचाता है।

- तापमान काे कंट्राेल रखना
यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। इसमें लोहा, ओमेगा-3 फैटी एसिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरे होते हैं। इन गुणों के चलते ये बीज हमारी अंदरूनी ताकत को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

Related News