26 APRFRIDAY2024 6:37:14 AM
Life Style

लोगों ने उड़ाया मजाक, अाज है अमेरिका की टॉप मॉडल! (PICS)

  • Updated: 12 Sep, 2016 07:11 PM
लोगों ने उड़ाया मजाक, अाज है अमेरिका की टॉप मॉडल! (PICS)
दुनिया में बहुत से लोग एेसे है जो अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लेते है। जी हां, अाज हम ऐसी ही एक लड़की की बात कर रहें है जिसका नाम है विनी हार्लो। शरीर पर सफेद दाग होने के कारण अक्सर लोग इनका मजाक उड़ाते और जेब्रा कह कर बुलाते। अाज यहीं दाग इस लड़की के संघर्ष का हथियार बन गए। यह लड़की अमेरिका की टॉप मॉडल है। 
 
 
22 वर्षीय विनी हार्लो को विटिलिगो त्वचा संबंधी बीमारी हो गई, जिससे उसके शरीर के कुछ हिस्से की स्किन सफेद है। विनी हार्लो ने इस बीमारी को अपनी कमजोरी ना बनाकर अपनी ताकत बनाया और टॉप मॉडल्स की लिस्ट में बना नाम दर्ज किया। 
 

America's Next Top Model जैसे शो में विनी ने हिस्सा लिया अौर फिर आशीष के शो में रैंप पर उतरी। विनी हार्लो ने एक इंटरव्यू में बताया कि बच्चे उसे गाय कहकर हंसते थे। उसके शरीर के इन सफेद दाग को लेकर लोगों ने काफी बातें की और उनका मजाक बनाया। उनका कहना है कि जब वह कॉल सेंटर में काम करती थी, तब उनके पास कैम्पेन और म्यूजिक वीडियोज का अॉफर अाया। इस एक अॉफर ने ही उनको अमेरिका की टॉप मॉडल बना दिया।   

Related News