08 MAYWEDNESDAY2024 6:23:40 PM
Life Style

'इंडियन क्रिकेटर्स', जिनका बॉलीवुड हसीनाओं के साथ था Affair

  • Updated: 03 Jun, 2017 01:58 PM
'इंडियन क्रिकेटर्स', जिनका बॉलीवुड हसीनाओं के साथ था Affair

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत पुराना रिश्ता है। इंडियन क्रिकेटरों और बॉलीवुड स्टार्स के अफेयर की खबरें हमेशा सुनने को मिलती रहती हैं। कपिल देव से लेकर विराट कोहली तक सभी बॉलीवुड हसीनाओं के साथ प्यार में पड़ चुके हैं लेकिन इनमें से किसी के प्यार को भी अपनी मंजिल नहीं मिली है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ अफेयर्स के बारे में 


महेंद्र सिंह धोनी-दीपिका पादुकोण
PunjabKesari
इंडियन क्रिकेट के पूर्व कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें काफी तेजी से फैली थी। उस समय दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत की थी और धोनी की दीपिका पहली नजर में ही पसंद आ गई थी लेकिन इन दोनों का प्यार आगे नहीं बढ़ पाया।

विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा
इन दोनों के अफेयर की शुरूआत 2014 में हुई। जब भारत और श्रीलंका का क्रिकेट हो रहा था और अनुष्का विराट को चीयर करने के लिए स्टेडियम में पहुंची थी। शुरूआत में विराट ने अपनी मोहब्बत को दोस्ती का नाम ही दिया लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

युवराज सिंह-किम शर्मा 
PunjabKesari
युवराज सिंह का नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन किम शर्मा के साथ इनका अफेयर लगभग 4 साल तक चला। युवराज की मां को इन दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था जिस वजह से दोनों को अलग होना पड़ा।

सौरव गांगुली-नगमा
PunjabKesari
इंडियन टीम के खिलाड़ी सौरव गागुंली का नाम एक्ट्रैस नगमा के साथ जोड़ा जा चुका है। इन दोनों की मुलाकात लंदन में हुई और वहीं से इनका अफेयर शुरू हुआ। 2001 में इन दोनों के प्यार की खबरें दुनिया के सामने आ गई लेकिन सौरव गांगुली की शादी पहले ही डोना गांगुली के साथ हो चुकी थी जिस वजह से नगमा के साथ रिश्ता आगे न चल सका।

कपिल देव-सारिका
PunjabKesari
क्रिकेटर कपिल देव बॉलीवुड एक्ट्रैस सारिका के साथ प्यार करते थे और दोनों के घरवाले भी इस रिश्ते के लिए मंजूरी दे चुके थे लेकिन कपिल देव की उस समय एक और गर्लफ्रैंड थी जिसका नाम रोमी था। रोमी की वजह से ही सारिका और कपिल का रिश्ता आगे नहीं चल पाया।

वसीम अकरम-सुष्मिता सेन
PunjabKesari
पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम और सुष्मिता सेन का अफेयर रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना से शुरू हुआ। इस शो में इन दोनों ने जज की भूमिका निभाई थी और इसके बाद दोनों की शादी करने की खबर भी सामने आई थी लेकिन एक ट्विटर मैसेज में सुष्मिता ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम ही दिया।

Related News