26 APRFRIDAY2024 12:25:00 PM
Latest News

शशि ने किया इन एक्ट्रेस के साथ काम, किसी ने छोड़ी दुनिया तो कोई...

  • Updated: 06 Dec, 2017 12:22 PM
शशि ने किया इन एक्ट्रेस के साथ काम, किसी ने छोड़ी दुनिया तो कोई...

बॉलीवुड में 60 और 70 के दशक में हिट फिल्मों के अभिनेता और फेमस हीरो शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर को हुआ है। शशि कपूर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 40 के दशक में फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होेंने अपने करियर में बहुत सी एकट्रैस के साथ काम किया। इनमें से किसी को कैंसर है तो कोई फिल्मी करियर छो़ड चुका है और कोई अब इस दुनिया में नही है। 


शशि कपूर और मुमताज
शशि कपूर ने मुमताज के साथ बहुत सी फिल्मों में काम किया और लोगों ने उनकी जोड़ी को पसंद भी किया था। प्यार किए जा,चोर मचाए शोर,प्रेम कहानी के अलावा और भी फिल्मों में इन दोनों को एक साथ देखा गया। मुमताज ने शादी के बाद फिल्मों कोे अलविदा कह दिया। वह ब्रैस्ट कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। 

शशि कपूर और नंदा
इन दोनों ने चार दीवारी,जब जब फूल खिले,नींद हमारी चैन तुम्हारा,मोहब्बत इसको कहते हैं, जुआरी आदि फिल्मों मेें काम किया। नंदा अब इस दुनिया में नहीं है। 

शशि कपूर और राखी
राखी के साथ भी शशि कपूर ने बहुत फिल्में की और दर्शकों ने इनकी जोड़ी को पसंद भी किया। शर्मिली,दूसरा आदमी,काला पत्थर,बसेरा,जमीन आसमान के अलावा और भी बहुत फिल्मों में एक साथ काम किया। राखी ने अब फिल्मों से दूरी बना ली है। 

शशि और परवीन बॉबी
परवीन के साथ शशि ने दीवार,चोर सिपाही,काला पत्थर,सुहाग,दो और दो पांच,शान, नमक हलाल सहित कई फिल्मों में काम किया। अब परवीन इस दुनिया में नही है। 

शशि कपूर और रेखा
रेखा के साथ शशि कपूर ने ईमान-धरम,राहु केतु,दो मुसाफिर,काली घटा,कलयुग, बसेरा में अभिनय किया। रेखा ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया है। 

शशि कपूर और हेमा मालिनी
हेमा मालिनी के साथ शशि कपूर के साथ अभिनेत्री,जानेमन,आपबीती,त्रिशूल,दो और दो पांच,क्रोधी के अलावा और भी कई फिल्में की। हेमा मालिनी अब फिल्मों में काम नहीं करती। 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News