26 APRFRIDAY2024 11:33:59 PM
interior decoration

घर के अच्छे व शांत माहौल के लिए अपनाएं ये टिप्स...

  • Updated: 15 Sep, 2016 05:21 PM
घर के अच्छे व शांत माहौल के लिए अपनाएं ये टिप्स...
घर अंदर से चाहे कितना भी सुंदर सजा हो लेकिन अगर एंबियंस  (माहौल) को आपने इग्नोर कर दिया तो घर की साज-सज्जा का पूरा लुत्फ नहीं आएगा।
 
घर के अच्छे व शांत माहौल के लिए अपनाएं ये टिप्स...
 
1. सिर्फ घर को साफ-सुथरा रखकर उसे सजाना ही आपका मकसद नहीं होना चाहिए। उसके परिवेश में भी बदलाव करने चाहिए, जैसे यदि आसपास से शोरगुल सुनाई देता है, तो खिड़कियों पर साउंडप्रूफ शीशे लगवाएं।
 
2. यदि घर के उपकरण आवाज करते हैं, तो उन्हें ठीक करवाएं या फिर उन्हें ऐसी जगह  शिफ्ट करें, जहां आवाज ड्रॉइंग रूम, बेडरूम या स्टडी रूम तक न आती हो।
 
3. घर में ताजा फूल रखें। चाहे तो अपनी पसंद की गंध वाले रूम फ्रेशनर का प्रयोग करें।
 
4. दीवारों का रंग हल्का रखें ।यदि रंग ज्यादा चटख होगा तो भले ही ये देखने में सुंदर लगे लेकिन ये कभी सुकून नहीं दे सकता।
 
5. यदि घर छोटा है तो  आईने को दीवारों के साथ इस तरह से जुड़वाएं जिससे वे स्पेस का एक्सटेंशन करते  नजर आएं।
 
6. घर में थोड़ी ग्रीनरी को भी स्थान  दें। यह नैचुरल हो सकती है या आर्टिफिशियल।
 
7. किसी एक रूम में स्प्रिच्युलिटी फैलने दें। सुबह के समय पर लाईट म्यूजिक माहौल को सुखद बनाता है।
 
 

Related News