19 APRFRIDAY2024 7:55:09 AM
Nari

पसंदीदा नेल पॉलिश कलर्स से जानें अपनी पर्सनेलिटी से जुड़े गहरे राज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Oct, 2021 02:14 PM
पसंदीदा नेल पॉलिश कलर्स से जानें अपनी पर्सनेलिटी से जुड़े गहरे राज

लड़कियों को सजने-संवरे का बेहद पसंद होता है। ऐसे में वे ड्रेस से लेकर हेयर स्टाइल तक हर कुछ स्टाइलिश चुनती है। बात इनके नेल पॉलिश के कलर की करें तो इसके लिए भी वे डिफरेंट-डिफरेंट शेड्स लगाना पसंद करती है। नेल पॉलिश लगाने से नाखूनों व हाथों की खूबसूरती और भी निखरकर आती है। मगर क्या आप जानते हैं कि इन कलर से भी हमारी पर्सनेलिटी से जुड़ी कुछ खास बातों का पता लगाया जा सकता है। जी हां, यह सच है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में लड़कियों के फेवरेट नेल पॉलिश के रंग के उनकी पर्सनेलिटी से जुड़ी कुछ खास व दिलचस्प बाते बताते हैं...

रेड नेल पॉलिश पसंद करने वाली बोल्ड और कॉन्फीडेंट

वैसे तो मैरिड वुमेन रेड नेल पॉलिश लगाती है। मगर आजकल लड़कियां भी इस रंग को चुनने लगी है। लाल रंग को प्यार के साथ खतरे का प्रतीक माना जाता है। मगर इस रंग की नेल पॉलिश लगाने वाली लड़कियां बोल्ड और कॉन्फीडेंट मानी जाती है। ऐसे में ये लड़कियां जीवन के हर मोड़ पर पूरे आत्मविश्वास से जीत हासिल करती है।

PunjabKesari

ब्लू नेल पॉलिश पसंद करने वाली ईमानदार

जिन लड़कियों को नीला रंग पसंद होता है वे सच्ची व ईमानदार मानी जाती है। ऐसे में ये एक बार किसी से जुड़ने पर पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। इसके साथ ही इस रंग को पसंद करने वाली लड़कियां साफ-सुथरा रहना पसंद करती है।

पिंक नेल पॉलिश पसंद करने वाली अट्रैक्टिव

ज्यादातर कॉलेज गर्ल को पिंक नेल पॉलिश लगाना अच्छा लगता है। मगर बता दें, इस रंग की नेल पेंट लगाने वाली लड़कियां बेहद अट्रैक्टिव व मनमौजी होती है। इन्हें दोस्तों के साथ अलग-अलग जगह पर घूमना, पार्टी करना बेहद पसंद होता है। इसके अलावा ये सबसे पहले खुद को अहमियत देती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इन लड़कियों को खुद से बेहद प्यार होता है।

PunjabKesari

ग्रे नेल पॉलिश पसंद करने वाली फ्रेंडली

बहुत सी लड़कियां ग्रे नेल पॉलिश लगाना पसंद करती है। बता दें, इस रंग को पसंद करने वाली लड़कियां फ्रेंडली नेचर की होती हैं। इसके साथ ही ये काफी सोशल होती है। इन्हें दोस्तों के साथ घूमना-फिरना व जिंदगी को एन्जॉय करना अच्छा लगता है।

पर्पल नेल पॉलिश पसंद करने वाली धार्मिक

पर्पल नेल पॉलिश पसंद करने वाली लड़कियां शांत व धार्मिक स्वभाव की होती है। ये जीवन में किसी भी तरह का तनाव लेना पसंद नहीं करती है। ये जिंदगी को पूरी तरह से एन्जॉय करने में विश्वास रखती है। ये हर काम में शांति से करती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इनकी लाइफ काफी स्मूद होती है।

PunjabKesari

व्हाइट नेल पॉलिश पसंद करने वाली स्पष्टवादी

आजकल लड़कियां सफेद रंग के साथ कॉम्बीनेशन करके भी नेल पेंट लगाती है। सफेद पवित्र रंग माना गया है। यह पार्दर्शिता की झलक देने का काम करता है। इस रंग की नेल पॉलिश लगाने वाली लड़कियों को एकदम साफ-सुथरा रहना पसंद होता है। ऐसे में वे अपनी ड्रेस व आसपास की सफाई का खास ध्यान रखती है। इसके साथ ही ये लड़कियां एकदम स्पष्टवादी होती है। ये किसी भी तरह की बात को मन में रखने की जगह सीधा कहने में विश्वास रखती है। व्हाइट नेल पॉलिश जॉब के पहले दिन या किसी इंटरव्यू पर जाते समय लगाना भी अच्छा माना जाता है।

हरा नेल पॉलिश पसंद करने वाली दयालु

हरा रंग की नेल पॉलिश लगाने वाली लड़कियां दयालु होती है। ये सामने वाली की भावनाओं को जल्दी ही समझ जाती है। साथ ही हर हाल में अपने पार्टनर, दोस्तों का साथ निभाती है। इससे साथ ही ये लड़कियों सहनशील व धैर्यवान होती है। ऐसे में ये किसी भी चीज में जल्दबाजी करने में विश्वास नहीं रखती है।

PunjabKesari

 

Related News