02 MAYTHURSDAY2024 6:52:15 AM
Nari

इंटरनेट सेंसेशन है पुलिस का ये जवान, सुरीली आवाज सुनकर दीवाने हो जाएंगे आप भी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Jun, 2023 04:45 PM
इंटरनेट सेंसेशन है पुलिस का ये जवान, सुरीली आवाज सुनकर दीवाने हो जाएंगे आप भी

यह तो हम सभी जानते हैं कि  दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। कोई अपनी सिंगिंग तो कोई अपने डांसिंग हुनर से लोगों के दिलों में राज करता है। इन दिनों  दिल्ली पुलिस का एक जवान अपने म्यूजिकल टैलेंट से इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। उन्होंने अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया कि एक बार उनका गाना सुनकर मन नहीं भरता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajat Rathor (@rajat.rathor.rj)


विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके का गाना 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए' तो हर किसी ने जरुर सुना होगा। इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल रजत राठौड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इस गाने को बेहद ही शानदार तरीके से गाते नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajat Rathor (@rajat.rathor.rj)


रजत राठौड़ ने एक बार अपनी सुरीली आवाज के जादू से   मन मोह लिया है। उनकी आवाज सीधा  लोगों के दिल को छू रही है। इस जवान की वीडियो लोगों को इस कदर पसंद आई कि देखते ही देखते यह चारों तरफ वायरल हो गई। लोग उनके टैलेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहले मैं पुलिस वालों से डरता था, अब प्यारे लगते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajat Rathor (@rajat.rathor.rj)

 


बता दें कि  रजत राठौर पहले भी कई बार अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। इससे पहले वह  'भेड़िया' फिल्म का गाना ‘तू मेरा कोई ना होके भी कुछ लागे' गाते हुए नजर आए थे, जिसे काफी पसंद किया गया था। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी उनकी आवाज की तारीफ की थी। बताया जाता है कि रजत सिंगर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 
 

Related News