नारी डेस्क: लिपस्टिक हर महिला की ब्यूटी रुटीन का अहम हिस्सा होती है। ऑफिस हो या पार्टी, हर मौके के लिए एक खास शेड होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना लिपस्टिक लगाना आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए वर्ल्ड लिपस्टिक डे के मौके पर जानते हैं कि एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।
होंठों की स्किन क्यों होती है ज्यादा संवेदनशील?
होठों की स्किन शरीर की सबसे पतली स्किन में से एक होती है। इसमें न तो पसीने की ग्रंथियां होती हैं और न ही तेल बनाने वाले ग्लैंड्स। यही वजह है कि ये जल्दी सूख जाते हैं और कालापन या पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर लिपस्टिक की क्वालिटी अच्छी नहीं हो, तो उसमें मौजूद सिंथेटिक रंग, खुशबू और प्रिज़र्वेटिव्स से एलर्जी, होंठ फटना या रैशेज़ जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

क्या रोजाना लिपस्टिक लगाना सही है?
डर्मेटोलॉजिस्ट्स की मानें तो हां, रोजाना लिपस्टिक लगाना सुरक्षित हो सकता है, बशर्ते आप सही लिपस्टिक का चुनाव करें।
कैसी लिपस्टिक होनी चाहिए?
Dermatologist-tested Moisturizing ingredients जैसे विटामिन E, स्क्वालेन, शिया बटर या जोजोबा ऑयल वाली Hypoallergenic और Fragrance-free लिपस्टिक ज़्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं। हालांकि कुछ लिपस्टिक में लेड (सीसा) और कैडमियम जैसे हेवी मेटल्स होते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।
क्या नेचुरल और ऑर्गेनिक लिपस्टिक हमेशा सेफ होती हैं?
बाजार में मिलने वाली "ऑर्गेनिक" या "नेचुरल" लिपस्टिक भी हमेशा पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती। इनमें मौजूद पुदीना तेल या साइट्रस एक्सट्रैक्ट कुछ लोगों में एलर्जी पैदा कर सकते हैं। इसलिए सिर्फ नाम पर न जाएं, इंग्रेडिएंट्स की जानकारी जरूर पढ़ें।

होंठों की देखभाल कैसे करें?
अगर आप डेली लिपस्टिक लगाती हैं, तो कुछ आसान आदतें आपके होंठों को हेल्दी बनाए रख सकती हैं SPF वाला लिप बाम लिपस्टिक से पहले लगाएं। हर रात लिपस्टिक अच्छी तरह साफ करें। हफ्ते में एक बार होंठों की जेंटल स्क्रबिंग करें। रात में लिप मास्क या मोटा लिप बाम ज़रूर लगाएं।
सही लिपस्टिक कैसे चुनें?
लिपस्टिक खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
Dermatologist tested
Hypoallergenic
No added fragrance
इंग्रेडिएंट्स में मौजूद हो: शिया बटर, जोजोबा ऑयल, विटामिन A/E, सेरामाइड्स आदि।

समझदारी से सौंदर्य
आज के समय में कंज्यूमर ज़्यादा जागरूक हो गए हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स में क्या है, यह जानना ज़रूरी हो गया है। यही Informed Beauty की असली ताकत है सोच-समझकर प्रोडक्ट चुनना। तो अगली बार जब आप लिपस्टिक लगाएं, तो डरें नहीं, बस सही प्रोडक्ट चुनें और होंठों की देखभाल करना न भूलें।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी विशेषज्ञों की राय और सामान्य जागरूकता पर आधारित है। किसी भी स्किन केयर उत्पाद का उपयोग करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)