23 APRTUESDAY2024 6:58:55 PM
Nari

क्यों मनाया जाता है Public Service Day? जानिए इसका इतिहास और उद्देश्य

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Jun, 2021 12:06 PM
क्यों मनाया जाता है Public Service Day? जानिए इसका इतिहास और उद्देश्य

हर साल 23 जून को दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को 2003 के रिजोल्युशन A/RES/57/277 में नामित किया था। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को सार्वजनिक सेवा के मूल्य, गुण और विकास के लिए लोक सेवा को बढ़ावा देना है। इन दिन उन लोगों के काम को मान्यता दी जाती है, जो लोक सेवा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही इस दिन युवाओं को पब्लिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

इस मौके पर मेयर वर्ल्ड स्कूल ने उन सभी लोगों का धन्यवाद कहा, जिन्होंने कोरोना माहामारी के समय में ना सिर्फ उनका साथ दिया बल्कि मदद का हाथ भी बढ़ाया।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद की ओर से इस दिन उन लोगों को सम्मानित किया जाा है, जिन्होंने लोक सेवा, प्रतिष्ठा और दृश्यता बढ़ाने में योगदान किया हो। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने 1978 (नंबर 151) को इसी दिन श्रम संबंधों पर कन्वेंशन (लोक सेवा), अपनाया था, जो सिविल सेवकों की परिस्थितियों की रूपरेखा तैयार करता है।

PunjabKesari

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन

इस साल संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा की थीम "भविष्य की लोक सेवा का नवाचार: SDGs तक पहुंचने के लिए एक नए युग के लिए नए सरकारी मॉडल" रखी गई है। वहीं, इस दिन एक कार्यक्रम का आयोजन करके लोक सेवकों को सम्मान दिया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस से जुड़ी जरूरी बातें

• संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002, 23 जून को "संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
• इस दिन मानव सेवा की जिम्मेदारी, सेवा संस्थानों में उत्कृष्टता व नवाचार में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।
• इस संदर्भ में, 2021 संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक b सामाजिक मामलों के विभाग (यूएन डीईएसए), संयुक्त अरब अमीरात की सरकार के सहयोग से 23 जून को 1.5 घंटे के आभासी कार्यक्रम की मेजबानी करेगा।
• "संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस" का पहला पुरुस्कार समारोह 2003 में किया गया था, जिसके बाद लोगों की लोक सेवा में रुचि बढ़ी।

PunjabKesari

संयुक्त राष्ट्र के 4 मुख्य उद्देश्य हैं...

1. दुनियाभर में शांति बनाए रखना।
2. राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करना।
3. गरीब लोगों के जीवन को बेहतर बनाने, भूख, बीमारी और अशिक्षा को खत्म करना।
4. इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रों के कार्यों में सामंजस्य स्थापित करने का केंद्र बनाना।

Related News