11 MAYSATURDAY2024 8:11:19 AM
Nari

जब शर्मिला ने दी थी तैमूर को लेकर सैफ-करीना को वॉर्निग, हर पेरेंट्स के लिए जानना जरूरी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 04 Jul, 2021 06:25 PM
जब शर्मिला ने दी थी तैमूर को लेकर सैफ-करीना को वॉर्निग, हर पेरेंट्स के लिए जानना जरूरी

तैमूर अली खान जो कभी स्टारकिड्स की टॉप लिस्ट में हुआ करते थे, यहां तक कि उनकी एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती थी। उस वक्त सैफ ने कहा था कि फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है लेकिन अब करीना-सैफ ने छोटे बेटे के साथ-साथ तैमूर को भी लाइमलाइट से दूर रखना शुरू कर दिया है, यह सब शायद शर्मिला की दी हुई वार्निंग का नतीजा है। उन्होंने तैमूर की पॉपुरैलिटी को लेकर सवाल उठाए थे और अपने पोते को लेकर काफी टेंशन में रहने लगी थी। इसलिए उन्होंने करीना-सैफ को एक इंटरव्यू के जरिए इस बात का एहसास दिलाया था कि उनके बेटे की पॉपुलैरिटी उसे प्रभावित कर सकती है। 

दरअसल, तैमूर की दादी अपनी बहू करीना के चैट शो में पहुंची थीं और कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने तैमूर को लेकर भी बात की। इस दौरान करीना की सास ने कहा था कि सोशल मीडिया एक चिंता का विषय है और किस तरह इसका बच्चों पर प्रभाव पड़ेगा और उनके पेरेंट्स का इसपर कोई कंट्रोल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन सबसे प्रभावित होने के लिए तैमूर अभी काफी छोटे हैं और जब वो बड़े होंगे तब उन्हें इससे परेशानी हो सकती है। जब तैमूर बड़ा होकर सोशल मीडिया चलाने लगेगा तब उसपर बहुत सारी जानकारी की बौछार होगी। मुझे लगता है कि जब मीडिया यह करता है तब वो आपको बनाता और फिर एकदम से नीचे गिरा देता है।

PunjabKesari

तैमूर की दादी ने इस दौरान क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बच्चे के बारे में भी बात की। शर्मिला ने मुस्कुराते हुए कहा था कि कल जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बच्चा होगा तब हो सकता है कि तैमूर को नजरअंदाज कर दिया जाए। ठीक वैसा ही हुआ।

PunjabKesari

शर्मिला ने कहा था कि अभी तैमूर इन सब चीजों के लिए काफी छोटे हैं। अगर 7-8 साल की उम्र तक उसपर फोकस किया गया लेकिन फिर अचानक उसे छोड़ दिया गया तो इससे फर्क पड़ेगा। इसपर माता- पिता को ध्यान देने की जरूरत है। दादी होने के नाते मैं केवल इन परेशानियों के बारे में बता सकती हूं।

PunjabKesari

बता दें कि एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है। इसलिए उन्होंने कहा था कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा। उनका कहना था कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।

Related News