03 MAYFRIDAY2024 8:38:50 AM
Nari

बच्चे को जन्म देते ही परिवार से दूर हो जाती हैं इस देश की महिलाएं!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Nov, 2022 04:41 PM
बच्चे को जन्म देते ही परिवार से दूर हो जाती हैं इस देश की महिलाएं!

जब घर में नन्हा मेहमान आता है तो परिवार और रिश्तेदार सभी जमकर खुशियां मनाते हैं। कई रस्में निभाई जाती है और खूब सारी बधाइयां भी दी जाती है। बच्चे के पैदा होने पर जो रीति-रिवाज निभाए जाते हैं वो हर क्षेत्र, धर्म, समुदाय और देशों में अलग-अलग होते हैं। हमारे देश भारत में वैसे तो बच्चे को 40 दिन बाहर के लोगों से दूर रखा जाता है ताकि उसे कोई इन्फेक्शन ना हो, लेकिन एक ऐसा देश भी है जहां मां को बच्चे के जन्म के बाद पूरे 30 दिन तक परिवार से अलग रहना होता है। आज हम आप को इन्हीं रस्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

चीन में मां को रहना होता है 30 दिन तक परिवार से दूर

सबसे पहले बात करते हैं पड़ोसी देश चीन की। यहां पर बच्चे के जन्म को लेकर अजीब सी परंपरा है। जब कोई महिला बच्चे को जन्म देती है तो उसे तीस दिन तक परिवार से दूर रहना होता है। इसके पीछे की वजह ये हो सकती है कि बच्चे को किसी तरीके का इन्फेक्शन ना हो। इतना ही नहीं उसके नहाने पर भी प्रतिबंध रहता है।

PunjabKesari

जापान में संभाल के रखते हैं बच्चे की गर्भनाल

वहीं चीन के पड़ोसी देश जापान की परंपरा के अनुसार जब कोई महिला बच्चे को जन्म देती है तो परिवार वाले बच्चे कि गर्भनाल को लाख के बने डिब्बे में संभाल कर रखते हैं। मां से बच्चा गर्भनाल के जरिए जुड़ा होता है इसलिए बच्चे के जन्म के बाद इसे संभाल कर रखने का रिवाज है।

PunjabKesari

इंडोनेशिया में तीन महीने तक बच्चे को नहीं छूने देते जमीन

इंडोनेशिया के बाली में जब बच्चा पैदा होता है तो उसे तीन महीने तक जमीन छूने नहीं दी जाती। बच्चे को तीन महीने तक मां अपनी गोद में उठाए रखती है। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसे करने से बच्चे का संपर्क दूसरी दुनिया से बना रहता है।

PunjabKesari

नाइजीरिया में माना जाता है बच्चे की गर्भनाल को अशुभ 

नाइजीरिया की बात करें तो यहां पर बच्चे की गर्भनाल को अशुभ माना जाता है। दरअसल अफ्रीकी देशों में इसे बच्चे का जुड़वा भाई माना जाता है। इसे पेड़ के नीचे दफना कर शोक मनाया जाता है। 
 

Related News