29 APRMONDAY2024 7:45:28 AM
Nari

डांस पे चांस मारने के चक्कर में विराट को लगी चोट, अनुष्का ने यूं लिए पति के मजे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Apr, 2023 04:01 PM
डांस पे चांस मारने के चक्कर में विराट को लगी चोट, अनुष्का ने यूं लिए पति के मजे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की जोड़ी काे पसंद किए बिना कोई रह ही नहीं सकता। यह दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों दोनों की एक बेहद प्यारी वीडियो छाई हुई है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग है। 


अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंस्टागग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति के साथ जिम में डांस पे चांस मारती दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में दोनों  कैमरे के सामने बड़े गी स्वैग से एंट्री लेते हैं और एक पंजाबी गाने पर डांस स्टेप करते हैं। दोनों ने  अपने एक पैर को हाथ से लॉक कर डांस स्टैप किया। अनुष्का ने तो बड़े ही मजे इस स्टेप को कद दिया लेकिन विराट को तो  लेने के देने पड़ गए। 

PunjabKesari
वीडियो में देख सकते हैं कि विराट डांस करते अचानक रुक जाते हैं और  दर्द से करहाते नजर आते हैं। हालांकि विराट को चिल्लता देख हंस पड़ती है।इसके बाद कैमरा बंद हो जाता है। ऐसे में लोगों को विराट की चिंता सताने लगी है। लोगों को ये चिंता है कि आईपीएल सीजन में अगर वाकई विराट घायल हो गए तो RCB के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। 

PunjabKesari
एक यूजर ने विराट को आराम करने की सलाह देते हुए लिखा-  'किंग आरसीबी के पास वैसे ही 3 बल्लेबाज है, टेस्ट चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप भी आ रहा है। तो थोड़ा आराम से'। कुछ लोगों को कपल की एनर्जी और स्वैग बेहद पसंद आया। 

Related News