05 DECFRIDAY2025 4:56:11 PM
Nari

वायरल गर्ल मोनालिसा का रोते हुए वीडियो हुआ वायरल, परिवार ने संभाला, फैंस हो रहे परेशान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Apr, 2025 10:06 AM
वायरल गर्ल मोनालिसा का रोते हुए वीडियो हुआ वायरल, परिवार ने संभाला, फैंस हो रहे परेशान

 नारी डेस्क: मोनालिसा, जो सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं, इस समय अपने रोने वाले वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उनके वायरल वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। मोनालिसा को रोते हुए देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है।

मोनालिसा का रोते हुए वीडियो

मोनालिसा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पहले कमरे में बैठी हुईं किसी से बात कर रही हैं। इसके बाद जैसे ही वह घर से बाहर निकलती हैं, उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस की चिंता

मोनालिसा के रोने वाले इस वीडियो पर उनके फैंस चिंता जता रहे हैं। वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं, जिनमें फैंस पूछ रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया जिससे मोनालिसा इतनी ज्यादा रो रही हैं। एक फैन ने लिखा, "दुख आने के बाद खुशी आती है," जबकि दूसरे फैन ने पूछा, "क्या हो गया जो वो इतना रो रही हैं?" कुछ फैंस तो इस घटना को फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से भी जोड़ रहे हैं, क्योंकि मोनालिसा की बॉलीवुड में एंट्री सनोज मिश्रा की फिल्म से होने वाली थी।

ये भी पढ़ें: मोनालिसा को स्टार बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी, लगे गंभीर आरोप

सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी

मोनालिसा के बॉलीवुड डेब्यू से पहले सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि सनोज मिश्रा ने उसे काम दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण किया और तीन बार उसका गर्भपात कराया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि सनोज ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने शिकायत की तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

PunjabKesari

इस वीडियो और सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, और उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
 
 

 
 

Related News