28 APRSUNDAY2024 9:11:50 AM
Nari

भाऊ ने की एकता से 'पद्मश्री' वापस लौटाने की मांग, राष्ट्रपति से की ये अपील

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 09 Jun, 2020 09:31 AM
भाऊ ने की एकता से 'पद्मश्री' वापस लौटाने की मांग, राष्ट्रपति से की ये अपील

एकता कपूर की वेब सीरीज का मामला ठंडा होता नहीं दिखाई दे रहा है। हिंदुस्तानी भाऊ का गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ऐसे में भाऊ ने एकता के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था लेकिन फिर भी भाऊ का गुस्सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा।

PunjabKesari

पद्मश्री वापिस लेने की रखी  मांग 

हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने एकता पर एक बार फिर अपना गुस्सा निकाला है और इस बार उन्होंने पोस्ट साझा कर एकता से पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है जी हां, विकास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा करते हुए एकता कपूर से ये मांग की है कि वे पद्मश्री वापिस करें। 


ट्वीटर पर भी की मांग

इतना ही नहीं भाऊ यानि विकास ने ट्विटर अकाउंट के जरिए भी राष्ट्रपति से अपील की है कि वो एकता से सम्मान वापस ले लें। अपनी पोस्ट में विकास ने लिखा, 'एकता कपूर को पद्मश्री क्यों दिया? उसने ऐसा क्या योगदान दिया है इस देश के लिए? मेरी विनती है कि हमारे राष्ट्रपति जी से कि जल्द से जल्द एकता कपूर से पद्मश्री अवॉर्ड वापस लिया जाए।'

PunjabKesari

FIR भी करवा चुके हैं दर्ज 

वहीं आपको ये भी बता दें कि इस मामले को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। इस मामले को लेकर एकता कपूर को सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। 

वेब सीरीज के कारण फंसी एकता कपूर

वहीं आपको ये भी बता दें कि एकता कपूर के खिलाफ लोगों में गुस्से का कारण है उनकी वेब सीरीज ट्रिप्ल-एक्स 2 जिसमें उन पर ये आरोप लगें हैं कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज में इंडियन आर्मी का अपमान किया है।

Related News