05 MAYSUNDAY2024 5:06:39 AM
Nari

2 बच्चों की मां संग रोमांटिक सीन करने पर Vijay Varma के छूटे पसीने, बोले- 'हैंडल नहीं हुआ'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Sep, 2023 06:22 PM
2 बच्चों की मां संग रोमांटिक सीन करने पर Vijay Varma के छूटे पसीने, बोले- 'हैंडल नहीं हुआ'

विजय वर्मा, जयदीप अहलावत और करीना कपूर बहुत जल्द एक वेब सीरीज में नजर में आने वाले हैं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी। एक्ट्रेस का ये पहला ओटीटी प्रोजेक्ट है। शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स में विजय ने करीना कपूर संग काम करने का एक्सीपीरियंस शेयर किया। एक्ट्रेस के काम की तारीफ की। विजय ने करीना को फैब और सिक्योर एक्टर बताया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

उन्होंने कुबूला कि वो और जयदीप शरमा जाते हैं जब करीना उन दोनों की तारीफ करती हैं। एक्टर कहते हैं- करीना जिन्हें आप पसंद करते हो, वो आपका काम पसंद करती हैं, ये थोड़ा अजीब हो जाता है, लेकिन आप कॉम्पिलिमेंट एंजॉय करते हो। सीरीज में विजय संग करीना का एक रोमांटिक सीन है। इस सीन को करना विजय के लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा, 'मेरे पसीने छूट गए थे'। विजय शर्मा ने कहा- एक सीन जहां करीना कुछ हटके अंदाज में मेरी तरफ देख रही हैं और गा रही हैं। जैसे वो सीन आया, मेरे तो पसीन छूट गए। आप हैंडल कर सकते। वही शहनाज गिल ने भी करीना को हॉट बताया, जिसके जवाब में एक्टर ने् एक्ट्रेस को बेहद करिश्माई बताया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

एक्टर यहीं नहीं रूके, उन्होंने करीना के तरीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वे बेहद खूबसूरत हैं, उनके पास अदाएं हैं। बता दें करीना और विजय की ये सीरीज सुजॉय घोष ने डायरेक्ट की है। थ्रिल सस्पेंस ड्रामा का ट्रेलर लोगों को पसंद आया है। इसमें करीना मां का रोल निभा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

Related News