19 APRFRIDAY2024 6:25:49 PM
Nari

एक्टर Vikram Gokhale ने कहा दुनिया को अलविदा, लंबी बीमारी से हुआ दिग्गज कलाकार का निधन

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Nov, 2022 03:27 PM
एक्टर Vikram Gokhale ने कहा दुनिया को अलविदा, लंबी बीमारी से हुआ दिग्गज कलाकार का निधन

 फिल्म जगत से इस समय बड़ी दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता विक्रम गोखले का लंबी बिमारी के बाद आज निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। उनका स्वास्थ्य बीते कई दिनों से खराब चल रहा था और वह कई दिनों से वेंटिलेंटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा। खबरों के अनुसार, विक्रम गोखले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के हॉस्पिटल दीनानाथ मंगेशकर में भर्ती कराया गया था। जहां लगातार उनकी तबीयत बिगड़ी जा रही थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। विक्रम गोखले को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी।

PunjabKesari

अपनी दमदार एक्टिंग का से जीते कई अवार्ड 

विक्रम ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम, तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होनें अपने दमदार एक्टिंग से 2010 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मराठी फिल्म 'अनुमित' के लिए जीता था। विक्रम की आखिरी फिल्म इसी साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की 'निकम्मा' थी। वो पुणे में एक्टिंग स्कूल भी चलाते थे। 

PunjabKesari

विक्रम गोखले का परिवार

विक्रम गोखले पिछले कई वर्षों से पत्नी के साथ पुणे में रह रहे थे। इस दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी दादी और पिता मराठी सिनेमा के जाने माने एक्टर  थे। वहीं विक्रम के लिए कहा जाता है कि उनकी दमदार आवाज और उनकी बड़ी-बड़ी आंखें किसी भी किरदार में जान फूंक देती थीं।

PunjabKesari

कुछ दिन पहले उड़ी थी निधन की अफवाह

बता दें कि कुछ दिन पहले विक्रम गोखले के निधन की खबरें आई थीं। तब बॉलीवुड के कई सितारों ने इसपर दुख प्रकट करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उनकी बेटी ने साफ किया कि विक्रम गोखले जिंदा हैं। 

Related News