29 APRMONDAY2024 9:40:49 AM
Nari

Vastu Tips: रजनीगंधा का पौधा घर में लाएगा सुख-शांति, लगाने से होंगे कई फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Sep, 2022 04:04 PM
Vastu Tips: रजनीगंधा का पौधा घर में लाएगा सुख-शांति, लगाने से होंगे कई फायदे

घर में लगे पेड़-पौधे महक फैलाने के साथ-साथ वातावरण को भी शुद्ध बनाते हैं। रंग-बिरंगे फूल घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे सारे सुंगधित पेड़-पौधे बताए गए हैं। यह पौधे घर में लगाने से व्यक्ति को करियर में उन्नति, घर में सुख-समृद्धि जैसे कई लाभ प्राप्त होते हैं। सुगंधित पेड़-पौधों की बात करें तो उनमें से एक रजनीगंधा का भी है। रजनीगंधा का पौधा लगाने से घर सुगंधित रहता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, भी रजनीगंधा का पौधा बहुत ही लाभदायक माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसे किस दिशा में लगाना चाहिए...

पूर्व या उत्तर में लगाएं रजनीगंधा का पौधा 

रजनीगंधा का पौधा वास्तु के अनुसार, पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में पौधा लगाने से घर में बरकत भी आती है। घर के सदस्यों की तरक्की के भी रास्ते खुलते हैं। यह पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

धन, धान्य का माना जाता है प्रतीक 

रजनीगंधा के फूल बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। इस फूल से इत्र और तेल जैसी कई वस्तुएं बनाई जाती हैं। रजनीगंधा का पौधा सुख-समृद्धि और धन-धान्य का प्रतीक भी माना जाता है। 

वास्तु दोष करे दूर 

यदि आपके घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी है तो उसे दूर करने के लिए के लिए रजनीगंधा का पौधा लगा सकते हैं। यह आपके घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है। इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसे से संबंधित समस्याएं चल रही हैं इस पौधे को लगाने से वह भी दूर होती हैं। यह पौधा धन के आगमन के कई सारे रास्ते खोलता है।

PunjabKesari

पति-पत्नी के रिश्ते करे मजबूत 

पति-पत्नी में कई बार बिना बात के कलह-कलेश रहता है। ऐसे में यह पौधा आपके लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। घर में इसे लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और उनके बीच और भी ज्यादा प्यार बढ़ता है। आपसी झगड़े दूर करने के लिए आप रजनीगंधा का पौधा घर के आंगन में लगा सकते हैं। 

औषधीय गुणों से होता है भरपूर 

रजनीगंधा का पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसका प्रयोग पूजा मे भी किया जाता है। इसके अलावा रजनीगंधा के फूलों से तेल और इत्र भी बनाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में भी यह पौधा बहुत ही लाभकारी बताया गया है। 

PunjabKesari

Related News