28 APRSUNDAY2024 6:30:12 PM
Nari

इस दिशा में खड़े होकर नहाने से चमकेगी किस्मत, जानिए क्या कहता है Vastu?

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Aug, 2023 03:47 PM
इस दिशा में खड़े होकर नहाने से चमकेगी किस्मत, जानिए क्या कहता है Vastu?

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हुई हर चीज के नियम बताए गए हैं। वहीं इसमें बाथरुम से जुड़े नियमों का भी उल्लेख है। जितना जरुरी वास्तु में बाथरुम का अर्थ बताया गया है उतना ही जरुरी है बाथरुम में नहाने की सही दिशा। मान्यताओं के अनुसार, स्नान का संबंध पितरों से बताया गया है। माना जाता है कि यदि सही दिशा में खड़े होकर नहाया जाए तो पितृ दोष नहीं लगता है। वास्तु शास्त्र में किस दिशा में खड़े होकर नहाना चाहिए इससे जुड़े नियमों के बारे में भी बताया गया है तो चलिए जानते हैं .... 

नहाने से जुड़े वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में सिर्फ नहाने को साधारण दिनचर्या के रुप में नहीं माना जाता है। इस शास्त्र के अनुसार, स्नान करने से शरीर में एक नई ऊर्जा आती है। इस एनर्जी का प्रभाव व्यक्ति के शरीर में भी होता है। इसके अलावा मस्तिष्क पर भी नहाने का प्रभाव पड़ता है। वास्तु का स्नान का संबंध पितृ दोष से भी बताया जाता है। स्नान का पानी पितरों को जाता है और यदि इस दौरान कोई गलती हो जाए तो पितृ दोष लगता है। 

PunjabKesari

किस दिशा में नहाना होता है शुभ? 

पूर्व दिशा की ओर मुंह करके नहाना शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिशा पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है। इसके अलावा इस दिशा में नहाने से शरीर की गंदगी और नेगेटिविटी भी निकलती है, नेगेटिविटी के बाहर आने से मन शांत और शुद्ध होता है। नहाते समय सूर्य की किरणें शरीर पर पड़ती हैं तो यह बहतु ही शुभ मानी जाती हैं। सूर्य की किरणों से शारीरिक दोष दूर होते हैं। इसके अलावा पूर्व दिशा में नहाने से याददाश्त भी बढ़ती है। 

इन चीजों का भी रखें ध्यान 

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में बाथरुम उत्तर या फिर उत्तर पश्चिम दिशा में होना चाहिए। परंतु कभी भी दक्षिण, दक्षिण पूर्व या फिर दक्षिण पश्चिम दिशा में बाथरुम नहीं बनवाना चाहिए। यहां बाथरुम बनवाने से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। 

PunjabKesari

खाली न रखें बाल्टी

इसके अलावा बाथरुम में पड़े टब या फिर बाल्टी हमेशा भरकर ही रखने चाहिए। इसको खाली या फिर उल्टा ना रखें। खुले बर्तन घर में रखने से समृद्धि छिन सकती है। 

बाथरुम में रखें इस रंग की बाल्टी 

बाथरुम में नीले रंग का बहुत ही महत्व होता है। नीले रंग की खुशी को दर्शाता है इसलिए बाथरुम में नीले रंग की बाल्टी और मग रखना बहुत ही शुभ होता है। 

PunjabKesari

Related News