03 MAYFRIDAY2024 11:37:38 AM
Nari

पिता चाहते थे जल्दी हो शादी लेकिन वाणी नहीं मानी, होटल से यूं पहुंची बॉलीवुड नगरी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 23 Aug, 2020 06:29 PM
पिता चाहते थे जल्दी हो शादी लेकिन वाणी नहीं मानी, होटल से यूं पहुंची बॉलीवुड नगरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर जिन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री तो की लेकिन फिल्में सिर्फ 4 की। वाणी सबसे ज्यादा चर्चा में रही तो सिर्फ अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर...कहा जाता है कि वाणी कपूर ने लिप और चिन की सर्जरी करवाई। हालांकि, यह सर्जरी उनके लिए वरदान की जगह अभिशाप बनी। गलत सर्जरी की वजह से वाणी को खूब ट्रोल भी होना पड़ा। बात अगर उनके फिल्मी सफर की करें तो उन्होंने इसकी शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से की जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत की हीरोइन बनी थी।

PunjabKesari

ओबेरॉय होटल में 3 साल तक किया काम

बता दें कि 23 अगस्त 1992 को राजधानी दिल्ली में जन्मी वाणी ने अपनी बैचलर इन टूरिज्म की पढ़ाई इग्नू से की। इसके बाद वाणी ओबेरॉय होटल्स में इंटर्नशिप करने लगीं। रिपोर्ट के मुताबिक, वाणी ने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स में करीब 3 सालों तक काम किया। वाणी के पिता चाहते थे कि वो जल्दी शादी कर लें। वाणी ने बताया था कि उनके पिता का मानना था कि लड़कियों को जल्दी शादी कर लेनी चाहिए, यहीं वजह थी कि उनकी बहन की शादी महज 18 की उम्र में करवा दी गई थी, मगर वाणी नहीं मानी, वो कुछ बड़ा करना चाहती थी। उनकी रूचि मॉडलिंग में बढ़ी और वो मुंबई आ गई। वाणी ने अपना मॉडलिंग करियर का सफ़र एलिट मॉडल मैनेजमेंट से शुरू किया था।

पहली फिल्म के लिए मिला फिल्मफेयर अवार्ड

साल 2009 में वाणी कपूर ने सोनी टेलीविजन सीरीज स्पेशल 10 में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाई। वाणी को पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की तरफ रुख किया। फिलहाल वाणी अपनी अपकमिंग फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए इंग्लैंड में हैं। फिल्म में वाणी के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे।

PunjabKesari

विवादों से भी गहरा नाता

वाणी का विवादों से भी गहरा नाता रहा। वाणी ने जुड़ा एक विवाद काफी सुर्खियों में रहा था जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लाल रंग से हरे राम हरे कृष्णा लिखा हुआ टॉप पहना था। इसकी वजह से लोगों ने वाणी कपूर को खूब सुनाई थी, यहां तक कि वो कानूनी पचड़ों में भी फंस गई थी।

PunjabKesari

बात अगर वाणी के परिवार की करें तो उनके पिता शिव कपूर दिल्ली में ही फर्नीचर एक्सपोर्ट काम करते है। इसके अलावा वो एक एनजीओ भी चलाते हैं। वहीं उनकी मां डिम्पी कपूर पहले स्कूल टीचर थीं लेकिन अब वह मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती हैं। वाणी कपूर की बड़ी बहन का नाम नूपुर है, जो शादी करके अब हॉलैंड में रहती हैं। वाणी ने फिल्में एंट्री तो ली लेकिन इतनी खास फेमस नहीं हुई। इतना ही नहीं, उन्हें बॉलीवुड इवेंट या फंक्शन पर भी बेहद कम देखा जाता हैं।

Related News