29 APRMONDAY2024 7:20:19 AM
Nari

गुरुवार को कर लें ये ये 5 उपाय, भगवान विष्णु बना देंगे सारे बिगड़े काम

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Aug, 2023 06:55 PM
गुरुवार को कर लें ये ये 5 उपाय, भगवान विष्णु बना देंगे सारे बिगड़े काम

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। ऐसे ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। माना जाता है यदि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो वह भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी गुरु को नवग्रहों में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और बृहस्पति को सभी देवताओं का गुरु माना जाता है। गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पूरी होगी हर मनोकामना 

भगवान विष्णु को पीला रंग काफी प्रिय होता है ऐसे में इस दिन पीले रंग का प्रयोग करें। फल, भोग इस दिन विष्णु भगवान को पीले रंग का ही चढ़ाएं। इसके अलावा पीली चीजों का दान करें। इससे भगवान विष्णु आपकी मनोकामना पूरी करेंगे। 

PunjabKesari

घर में आएगी सुख समृद्धि 

इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा जरुर करें। पूजा में गुड़ और चने की दाल मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को चढ़ाएं। इससे आपके घर में खुशियों का आगमन होगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी। 

व्यापार में होगा लाभ 

अगर आपको व्यापार में किसी तरह का नुकसान हो रहा है तो वीरवार के दिन विष्णु भगवान के मंदिर में हल्दी की माला चढ़ाएं। इसके अलावा इस दिन पीले कपड़े पहनें और हल्दी का तिलक लगाएं। इससे आपको व्यापार में मुनाफा होगा। 

PunjabKesari

गुरु दोष होगा दूर 

कुंडली में यदि गुरु कमजोर हो तो पति-पत्नी में मुटाव रहता है। इसके अलावा तरक्की में भी बाधा रहती है। इसके लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकीभर हल्दी डालकर नहाएं। इससे गुरु दोष भी दूर होगा और करियर में तरक्की होगी। 

शादी में आ रही अड़चन होगी दूर 

अगर शादी में किसी तरह की अड़चन आ रही है तो गुरुवार के दिन केले के पौधे में जल चढ़ाएं। जल चढ़ाने के साथ पौधे की पूजा भी करें। इससे जल्दी शादी के योग बनेंगे।  

PunjabKesari

नोट: ऊपर बताई गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Related News