29 APRMONDAY2024 4:08:04 PM
Nari

‘देवों के देव... महादेव’  की पार्वती बनी दुल्हन,  रियल ‘शिव’ के साथ बंधी शादी के बंधन में

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Feb, 2024 03:47 PM
‘देवों के देव... महादेव’  की पार्वती बनी दुल्हन,  रियल ‘शिव’ के साथ बंधी शादी के बंधन में

माइथोलॉजिकल सीरियल ‘देवों के देव... महादेव’ को आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं। इस शो में शिव का किरदार जहां मोहित रैना ने निभाया था तो वही पार्वती के किरदार में सोनारिका भदोरिया नजर आई थी। सोनारिका ने अपने अंदाज और खूबसूरती के चलते खूब तारीफें बटोरी थी। हाल ही में वह अपने रियल लाइफ ‘शिव’ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। 


 टीवी की पार्वती के नाम से फेमस .सोनारिका इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। वह हमेशा- हमेशा के लिए विकास पराशर के साथ एक पवित्र रिश्ते में बंध गई हैं। ऐसे में उनकी इस खास दिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


सोनारिका भदौरिया और विकास पराशर ने शादी के लिए राजस्थान को चुना था। इस दौरान दुल्हन ने लाल रंग फिशकट स्टाइल लहंगा कैरी किया था। लाइट मेकअप,  डायमंड ज्वैलरी उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रही थी। उन्हाेंने बेहदशादी अंदाज में मंडप में  एंट्री ली थी।

PunjabKesari
इसी बीच एक इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं, इस दौरान सोनारिका थोड़ी भावुक नजर आई। वहीं इस खास मौके पर ब्रैकगाउंड में ‘राम सिया राम’ गाना बज रहा था, जिससे कुछ अलग ही माहौल हो गया था। बता दें कि  टीवी की पार्वती ने मेहंदी में शादी का लहंगा पहना था। 

PunjabKesari
 सोनारिका की मेहंदी भी बेहद खास थी क्योंकि इसमें 'शिव-पार्वती' की आकृति जो बनी हुई थी। बता दें कि उनके पति  विकास पराशर  एक बिजनेसमैन हैं। मई 2022 में विकास ने सोनारिका को घुटनों पर बैठकर डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया था। इसके बाद कपल ने धूम धाम से सगाई की थी।

Related News