12 MAYMONDAY2025 5:49:50 PM
Nari

जब प्यार में पागल हो गई थीं ये एक्ट्रेस, रिश्ता बचाने के लिए करने लगी थीं टोना-टोटका

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 18 Apr, 2025 02:54 PM
जब प्यार में पागल हो गई थीं ये एक्ट्रेस, रिश्ता बचाने के लिए करने लगी थीं टोना-टोटका

नारी डेस्क: टीवी और बॉलीवुड दोनों ही दुनिया में सेलिब्रिटीज़ की लव स्टोरीज़ अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड स्टार्स की कहानियां तो हर कोई जानता है, लेकिन टीवी इंडस्ट्री के सितारे अपने रिश्तों को बहुत प्राइवेट रखते हैं। ऐसी ही एक कहानी है मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की, जो एक समय अपने प्यार को बचाने के लिए काला जादू तक करने को तैयार हो गई थीं।

दिव्यांका की करियर की शुरुआत और पहली लव स्टोरी

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो "बनूं मैं तेरी दुल्हन" से की थी। इस शो में उनके को-स्टार थे शरद मल्होत्रा। इस शो को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और इसके साथ ही दिव्यांका और शरद की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी हिट हो गई। धीरे-धीरे रील लाइफ की ये जोड़ी रियल लाइफ कपल बन गई। दोनों ने लगभग 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इनकी जोड़ी को फैंस भी बहुत पसंद करते थे और सभी को लग रहा था कि ये कपल जल्दी ही शादी कर लेगा।

PunjabKesari

अचानक हुआ ब्रेकअप और टूटी दिव्यांका

जब सबको लग रहा था कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे तभी खबर आई कि इनका ब्रेकअप हो गया है। दिव्यांका और शरद का रिश्ता अचानक और बहुत बुरे ढंग से खत्म हुआ। ब्रेकअप के बाद दिव्यांका पूरी तरह टूट गई थीं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि 8 साल पुराना रिश्ता ऐसे खत्म हो जाएगा। इस ब्रेकअप का असर उनकी मानसिक हालत पर भी पड़ा और उन्होंने अपने रिश्ते को दोबारा जोड़ने की हर कोशिश की।

ये भी पढ़े: प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत बिगड़ी, लगातार दूसरी रात नहीं हुए दर्शन, भक्तों में बेचैनी

प्यार में दीवानी हुईं दिव्यांका, लिया काले जादू का सहारा

एक बार दिव्यांका त्रिपाठी, एक टॉक शो में नजर आई थीं, जो कि राजीव खंडेलवाल का शो था। इस शो में उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए बताया कि ब्रेकअप के बाद वो इतनी परेशान हो गई थीं कि शरद को वापस पाने के लिए काले जादू तक का सहारा लिया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि वो अपने प्यार को फिर से हासिल करने के लिए हर हद पार कर रही थीं। अंधविश्वास और टोने-टोटकों तक पहुंच गई थीं, क्योंकि वो शरद से अलग नहीं होना चाहती थीं।लेकिन इससे कुछ भी फायदा नहीं हुआ। बल्कि उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी। एक लंबे समय तक वो इस ब्रेकअप की तकलीफ से जूझती रहीं।

विवेक दहिया की एंट्री और नई जिंदगी की शुरुआत

कुछ समय बाद दिव्यांका की जिंदगी में एक नया इंसान आया विवेक दहिया। दोनों की मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई और यहीं से उनकी नई लव स्टोरी शुरू हुई। दिव्यांका और विवेक ने 2016 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया और ये कपल "हैप्पी मैरिड लाइफ" जीने लगा।

PunjabKesari

अलगाव की खबरों पर विवेक का रिएक्शन

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये बातें सामने आई थीं कि दिव्यांका और विवेक के बीच दूरियां आ गई हैं और ये कपल अलग हो सकता है। लेकिन इन खबरों पर खुद विवेक दहिया ने रिएक्ट किया और सभी अफवाहों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और उनकी शादीशुदा जिंदगी अब भी अच्छी चल रही है।

दिव्यांका ने बुरे दौर से निकलकर अपने लिए एक नई दुनिया बनाई और आज वो एक सफल एक्ट्रेस और खुशहाल पत्नी हैं।
 

Related News