28 APRSUNDAY2024 12:23:48 PM
Nari

कौन हैं सीरियल अनुपमा में तोषू की बीवी का रोल निभाने वाली निधि शाह?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 11 Jan, 2021 04:57 PM
कौन हैं सीरियल अनुपमा में तोषू की बीवी का रोल निभाने वाली निधि शाह?

टीवी सीरियल 'अनुपमा' की कहानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सीरियल में अनुपमा की बहू किनजल(Kinjal) यानि की निधि शाह भी काफी चर्चा में बनी रहती है। निधि शाह गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ। 1998 को मुंबई में जन्मी निधि के पिता बिजनेसमैन है लेकिन लाइमलाइट से दूर रहते है। वही निधि की मां फैशन डिजाइनर है। निधि का एक भाई भी हैं जो अभी गेजुएशन कर रहा है। निधि शाह को शुरु से ही एक्टिंग का शौक था। साल 2013 में फिल्म 'मेरे डैड की मारूति' से उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरु किया। इस फिल्म में निधि ने कैमियो रोल किया था। बाद में वह शाहिद कपूर स्टार फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में कैमियो में नजर आईं थी। इसके बाद निधि ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा।

फिल्मों के बाद की टीवी पर एंट्री

सीरियस 'जाना ना दिल से दूर से उनकी एंट्री छोटे पर्दे पर हुई। इस शो के जरिए वह घर-घर में चर्चित हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया, जिनमें 'कवच' और 'कार्तिक पूर्णिमा' जैसे शोज शामिल है। निधि डॉग लवर भी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो निधि शाह किसी एक्टर को डेट कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, निधि शाह हरिश( Harish Chandani) के साथ रिलेशनशिप में है। कहा जाता है कि टीवी शोज में ही काम करते हुए इनकी मुलाकात हुई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nidhi Shah (@nidz_20)

फैशन को लेकर बटौरती हैं सुर्खियां

निधि शाह सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अपने फैशन स्टाइल को लेकर हमेशा छाई रहती है। निधि शाह के इंस्टा अकाउंट पर एक झलक डाले तो आपको उनके इंडियन व वेस्टर्न दोनों तरह के लुक देखने को मिल जाएगी लेकिन यंग लड़कियों को निधि का इंडियन लुक काफी पसंद आ रहा है। अगर आपको भी ट्रेडीशनल कपड़े पसंद है तो निधि के इंडियन वियर कलेक्शन पर एक नजर जरूर डाले आपको इनसे काफी आइडिया मिलेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nidhi Shah (@nidz_20)

सीरियल अनुपमा की बात करें तो इसमें निधि शाह एक अच्छी पत्नी और बहू के रूप में सब का दिल जीत रही है। मॉर्डन होने के बावजूद निधि अपनी सास अनुपमा के कामों में हाथ बटाने की कोशिश करती है। निधि की अपने ऑनस्क्रीन पति तोषू के साथ भी अच्छी बनती है।
 

Related News