26 APRFRIDAY2024 2:18:41 PM
Nari

Trump Girls:व्हाइट शेरवानी में इवांका ट्रंप ने जीत लिया सबका दिल!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 26 Feb, 2020 05:20 PM
Trump Girls:व्हाइट शेरवानी में इवांका ट्रंप ने जीत लिया सबका दिल!

आप सबको जैसे पता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपनी बीवी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका के साथ भारत आए हुए है। इस दौरान ट्रंप से ज्यादा उनकी बीवी-बेटी की बातें ही हो रही है। और भी क्यों न, उन्होंने अपने इंडियन अवतार से सबका दिल जो जीत लिया है। ऊपर से उन्होंने अपने लुक को इंडियन टच किसी विदेशी से नहीं बल्कि हिंदुस्तानी डिज़ाइनर व हेयर स्टाइलिंग मेकअप आर्टिस्ट से ही करवाया है। अब आइए आपको बताते है इवांका  कुछ खास डिटेल्स....... 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

पहले इवांका के व्हाइट शेरवानी की बात करते है। उन्होंने यह ड्रेस किसी और से नहीं बल्कि भारत की नामी डिज़ाइनर अनीता डोंगरे से डिज़ाइन करवाया है। उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा है। लुक्स की बारीकियों को देखा जाए तो अपर बॉडी को स्लिम और नीचे की तरफ से फ्रॉक स्टाइल दिया गया है। 

अब बात करते है इवांका के हेयर स्टाइलिंग और मेकअप की। बॉलीवुड की पॉपुलर मेकअप आर्टिस्ट में से एक अनु कौशिक ने उनको स्टाइल किया है। बतादें कि अनु ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर जैसे हसीनाओं को भी अपने रंग में रंग चुकी है। 

PunjabKesari

वहीं अगर पहले दिन की बात करें तो इवांका ने फ्लोरल प्रिंट ड्रेस को चूज किया था। आपको बतादें कि उस ड्रेस की कीमत 1,71,331 रुपए  (USD 2,385) है। 

PunjabKesari

मां फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की बात की जाए तो मेलानिया ने व्हाइट जंपसूट के साथ ग्रीन बनारसी स्कार्फ चूज किया था। उनका यह लुक Herve Pierre Creative Director ने डिज़ाइन किया था। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News