26 APRFRIDAY2024 3:30:33 PM
Nari

एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Feb, 2019 02:42 PM
एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

शरीर में खून की कमी हो जाने पर एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। यह महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। 15 से 49 साल की महिलाएं सबसे ज्यादा एनीमिया की शिकार रहती है। लगभग 55 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया की बीमारी से जुझ रही है। आइए जानते हैं कि किस तरह से आप एनीमिया से खुद का बचाव कर सकती है।

 

एनीमिया का प्रेग्नेंट महिलाओं को खतरा

80 प्रतिशत से अधिक प्रेग्नेंट महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। प्रेग्नेंसी में बच्चे के विकास के लिए खून बनाने का काम होता है। इस वजह से एनीमिया होने का डर सबसे ज्यादा प्रेग्नेंट महिलाओं को होता है। एनीमिया की वजह से कई गंभीर बीमारियां भी महिलाओं को हो जाती है। एनीमिया की वजह से प्रसव के दौरान महिलाओं की जान भी जा सकती है। 

 

एनीमिया क्या है?

एनीमिया खून से जुड़ी बीमारी है। शरीर में आयरन की कमी के कारण हीमोग्लोबिन का बनना कम हो जाता है, जिससे खून में इसकी कमी हो जाती है। यह कोशिकाओं में ऑक्सीकरण का दौरा कम कर देता है और शरीर को एनर्जी नहीं मिल पाती है।

PunjabKesari

एनीमिया के लक्षण 

एनीमिया से हर समय थकान, उठने-बैठने पर चक्कर, त्वचा और आंखों में पीलापन, सांस लेने में तकलीफ, दिल की असामान्य धड़कन और हथेलियां हमेशा ठंडी रहने जैसी परेशानियां होती हैं। यह समस्या महिलाओं में अधिक पायी जाती है। 


जरूर खाएं ये फूड्स

चुकंदर

चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। इसको रोज अपने खाने में सलाद या सब्जी बनाकर प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है। इसमें विटामिन ए और सी होता है।

PunjabKesari

 

पालक

पालक में विटामिन ए, बी9, ई, और सी होता है, इसके अलावा इसमें आयरन, फाइबर और बीटा केरोटिन होता है जो खून की कमी दूर करता है। एक कप उबले हुए पालक में 3.2 मिग्रा आयरन होता है। एनीमिया से बचाव के लिए पालक का सेवन करें।

PunjabKesari

टमाटर

टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें बीटा केरोटिन और विटामिन ई भी पाया जाता है जो आयरन की कमी दूर करता है। टमाटर के सलाद के अलावा इसका सूप भी पी सकते हैं।

 

अंडा

अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, यह एक अच्‍छा एंटीऑक्‍सीडेंट भी है जो शरीर को बीमारियों से बचाकर आयरन की कमी दूर करने में मदद करता है। एक बड़े अंडे में 1 ग्राम आयरन होता है, जो खून की कमी दूर करता है।

 

मछली

समुद्री मछली खाने से भी खून की कमी दूर होती है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एनीमिया से लड़ने में मदद करता है। एनीमिया से बचने के लिए टूना और सालमन मछली खानी चाहिए। 

PunjabKesari

Related News