28 MAYTHURSDAY2026 11:08:20 PM
Life Style

'मेरा बाप औरत है...' Actor ने कहा- जिस किरदार से मिला फेम-नेम, वहीं लगने लगा था बोझ!

  • Edited By Monika,
  • Updated: 28 May, 2026 07:08 PM
'मेरा बाप औरत है...' Actor ने कहा- जिस किरदार से मिला फेम-नेम, वहीं लगने लगा था बोझ!

नारी डेस्क : अली अजगर, टीवी और कॉमेडी की दुनिया का जाना माना नाम है जिन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में मशहूर 'दादी' का किरदान निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई लेकिन एक वक्त पर उन्होंने यह किरदार छोड़ दिया था क्योंकि इसकी वजह से उनके बच्चों को स्कूल में बुली किया जाता था। इसके बाद अली बेहद कम पर्दे पर नजर आए या यूं कह लीजिए कि उन्हें काम मिलना बंद हो या क्योंकि एक बार फिर हाल ही में अली अजगर फीमेल कैरेक्टर में नजर आए, वो भी कुकिंग शो 'मां है ना' के ट्रेलर लॉन्च में...!

PunjabKesari

दरअसल, कॉमेडियन मनीष पॉल के पॉडकास्ट में अली असगर ने कहा था- लगातार फीमेल कैरेक्टर करने से वो एक ही इमेज में फंसते जा रहे थे। उन्हें बार-बार वही रोल दिए जा रहे थे और वो खुद को वही रिपीट कर रहे थे। मुझे डर था कि जैसे दीवार फिल्म में छोटे बच्चन साब के हाथ में लिखा था, मेरा बाप चोर हैं. मेरे बेटे के हाथ में ना लिखा हो कि मेरा बाप औरत है क्योंकि उनके बेटे को स्कूल में बुली किया जाता था और लोग उनके किरदार का मजाक उड़ाते थे। अली अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि कॉमेडी सर्कस के समय में जब मैं फीमेल बनता था तो मेरे बच्चों को स्कूल में तंग किया जाता था। एक बार तो बेटे ने मुझे कहा था कि आपको कुछ और नहीं आता क्या? फिर मैंने फैसला किया कि अब मैं फीमेल कैरेक्टर नहीं करुंगा। मैं 9 महीनों तक घर पर था। मैं बार-बार फीमेल किरदार के लिए मना कर रहा था।

यें भी पढ़ें : Bobby deol के प्यार में थी Pooja Bhatt, कहा- साथ बिताया बिताया हर पल जादुई था

अली ने आगे कहा- जो लोग सुन रहे होंगे, उन्हें लगेगा कि ये पागल है! क्यों छोड़ दिया? लेकिन उस समय मेरे साथ यही हो रहा था कि हम शनिवार-रविवार 'कॉमेडी सर्कस' करते थे, जिसमें दो-दो एक्ट होते थे और दोनों ही एक्ट में मैं महिला किरदार निभा रहा था।  रविवार को भी वही हाल था, तो धीरे-धीरे मेरी एक ही इमेज बन गई थी और राइटर्स के लिए भी आसान हो गया था कि मुझे हमेशा महिला किरदार ही देना है। मैं पूछता भी था कि आज क्या करना है, तो जवाब मिलता था, अरे वही जो आप करते हो! फिर मन में ये बात खटकने लगती थी कि मुझे सिर्फ यही नहीं करना है, मुझे और भी चीजें करनी हैं. मैं रोज दाल-चावल नहीं खा सकता, कभी-कभी पूरी-भाजी भी चाहिए. करने तो दो, अगर नहीं कर पाऊं तो फिर बोलना।

PunjabKesari

बता दें कि अली असगर का जन्म 1966 में मुंबई महानगरी में हुआ। अली के पिता होटल इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते थे, इसलिए अली ने भी अपना करियर इसी में बनाने के बारे में सोचा और होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली।  इसके बाद विदेश में रहकर कई सालों तक होटल्स में काम किया। 5 साल बाद जब कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया गया, तो अली वहीं रहकर काम करने के लिए तैयार थे, लेकिन उनके घर वाले बोले, 'अकेला बेटा है वापस भारत आ जा, जो करना है यही करना'. बस वहां से अली ने घर वापसी का फैसला किया। फिर टीवी की दुनिया में आए और फेमस हो गए। अली की शादी सिद्दीका नाम की लड़की से हुई, जिससे उनके दो बेटे हैं. अली के बच्चों का नाम अदा असगर और नुयान असगर है।

Related News